Gajlakshmi Rajyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 जून का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है. इस दिन ब्रह्मांड के दो सबसे बड़े और शुभ ग्रह एक अनोखा संगम बनाने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. 8 जून को होने जा रही गुरु और शुक्र की यह युति एक महासंयोग में तब्दील होने वाली है.
8 जून को सुख, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. खास बात यह है कि ज्ञान, भाग्य और वृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति पहले से ही (2 जून को गोचर करके) कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में 8 जून को कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति (मिलन) से 'गजलक्ष्मी राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है. कर्क गुरु की 'उच्च राशि' है, इसलिए उच्च के गुरु और शुक्र का यह मिलना एक विशेष 'धन योग' भी बनाएगा. तो आइए जानते हैं कि 8 जून को बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं. गुरु-शुक्र का यह मिलन आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप लेखन, पत्रकारिता, कला या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कोई बड़ी सफलता या सम्मान मिल सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
यह युति आपकी ही राशि के लग्न भाव में बनने जा रही है. इसके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
यह महासंयोग आपकी राशि के एकादश (आय) भाव में होने जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा. व्यापार में किया गया निवेश बड़ा मुनाफा दे सकता है.
मीन राशि (Pisces)
गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और यह युति आपके पंचम (शिक्षा, प्रेम और संतान) भाव में होगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे.