scorecardresearch
 

Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली पर घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, वरना पाई-पाई के हो जाएंगे मोहताज!

Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली पर घर की सफाई करते समय इन 5 चीजों को बाहर कर दें. वास्तु के अनुसार, इन्हें घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है. जानें क्या हैं ये चीजें.

Advertisement
X
छोटी दिवाली की रात घर में न रखें ये 5 चीजें (Photo: ITG)
छोटी दिवाली की रात घर में न रखें ये 5 चीजें (Photo: ITG)

Choti Diwali 2026: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस पर्व की शुरुआत छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी से होती है. इस दिन लोग घरों की साफ-सफाई करते हैं और दीपक जलाकर खुशहाली की कामना करते हैं. वास्तु शास्त्र में भी छोटी दिवाली का खास महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. खासतौर पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और सुख-शांति प्रभावित हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली की रात घर में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए.

1. टूटे-फूटे बर्तन और सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे हुए बर्तन और बेकार पड़ा सामान नहीं रखना चाहिए. छोटी दिवाली पर घर की सफाई करते समय ऐसे सामान को बाहर कर दें. माना जाता है कि टूटी चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं. इसलिए इन्हें घर के कोनों में जमा करके न रखें.

2. बंद घड़ी को घर में न रखें

वास्तु शास्त्र में बंद घड़ी को अच्छा नहीं माना जाता है. घड़ी को समय और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि बंद घड़ी घर में रखने से कामकाज में रुकावट आ सकती है. ऐसे में छोटी दिवाली पर घर में रखी खराब घड़ियों को ठीक करवा लें या हटा दें.

3. पुराने और फटे कपड़े

घर में लंबे समय से रखे फटे और बेकार कपड़ों को भी जमा नहीं करना चाहिए. छोटी दिवाली की सफाई के दौरान ऐसे कपड़ों को अलग कर दें. मान्यता है कि घर में बेकार सामान रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. साफ-सुथरा घर सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है.

Advertisement

4. टूटी हुई मूर्तियां और खंडित तस्वीरें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में टूटी या खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. छोटी दिवाली पर मंदिर की सफाई जरूर करें. अगर कोई मूर्ति या तस्वीर खराब हो गई है, तो उसका उचित तरीके से विसर्जन कर दें. 

5. सूखे और मुरझाए पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूखे और मुरझाए पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है. छोटी दिवाली पर घर के पौधों की अच्छी तरह सफाई करें. सूखी पत्तियों को हटा दें और मुरझाए पौधों की जगह नए हरे-भरे पौधे लगाएं. मान्यता है कि घर में हरियाली रहने से सकारात्मक माहौल बना रहता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement