Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026, गुरुवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. नवरात्र के ये नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए बेहद पवित्र माने जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच आ रही हैं, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्र आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. इस दौरान आपको अपने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है. भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाएं बन सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्र सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. इस दौरान आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक संतोष भी महसूस होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह अवधि करियर के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. आपकी मेहनत का फल मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही भविष्य की योजनाओं पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नवरात्र का समय कई नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है और आप भविष्य के लिए कुछ बचत करने में भी सफल हो सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के साथ संबंध भी मधुर बने रहेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि कुछ मामलों में राहत देने वाली हो सकती है. खासतौर पर कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. इसके अलावा कामकाज में भी धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है और नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.
इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सावधान
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है. अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं. इसलिए सोच-समझकर ही धन से जुड़े फैसले लें और निवेश करने से पहले सावधानी बरतें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. धन हानि की संभावना बन सकती है, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. इसके साथ ही किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को इस समय अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी मित्र या करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है. बेहतर होगा कि आप धैर्य और समझदारी से काम लें, जिससे रिश्तों में किसी तरह की गलतफहमी न बढ़ें.