ग्रहों के राजकुमार बुध अप्रैल में छह बार चाल बदलने वाले हैं. ज्योतिषविद का कहना है कि इस महीने बुध चार बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और दो बार राशि परिवर्तन होगा. पंचांग के अनुसार, 1 अप्रैल को बुध ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था. अब 13 अप्रैल को बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसके बाद 22 और 30 अप्रैल को बुध क्रमश: रेवती और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. राशि परिवर्तन की बात करें तो 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 30 अप्रैल को मेष राशि में चले जाएंगे. आइए जानते हैं कि बुध की चाल इस महीने सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आमदनी बढ़ने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों तेज रहेंगे और हर संभव मदद आपको मिलेगी. निवेश करने के लिए समय अच्छा दिख रहा है. शुभचिंतकों या एक्सपर्ट्स की सलाह पर प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा. इस महीने आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. रुका हुआ धन भी आपके पास वापस आने वाला है. जिस काम पर आप लंबे समय से नजरें टिकाए बैठे हैं, उसमें आपको बहुत जल्द सफलता मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत हैं. व्यापार के मोर्चे पर आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी. अच्छा इन्क्रीमेंट भी आपको मिल सकता है. यदि आप धन का निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अच्छा रहने वाला है. आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की नौकरी और रोजगार संबंधी तलाश पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की संभावना है. इस महीने पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी योग हैं. यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है. विवाह, दांपत्य जीवन और संतान की स्थिति भी बेहतर रहने वाली है. परिवार में जबरदस्त सामंजस्य देखने को मिलेगा. परिवार के सहयोग से कुछ बड़ा करने का इरादा मजबूत होगा.