मेष राशिफल (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य गतिविधियों को बनाए रखने का संकेत दे रहा है. जीवन की भागदौड़ में धैर्य बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी या अतिउत्साह दिखाने से बचें. सामाजिक स्तर पर वरिष्ठों और अनुभवी लोगों का साथ आपको उत्साहित रखेगा. स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सजग रहने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों और कुल-कुटुम्ब के साथ नजदीकी बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से आगे बढ़ना ही आज की सफलता का मंत्र है.
शुभ रंग: गुलाबी लाल
शुभ अंक: 1, 2 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. धैर्य रखें.
वृष राशिफल (Taurus)
आज आप टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों पर विशेष ध्यान देंगे. अनुशासन का पालन करना आज आपके लिए अनिवार्य है. शासन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. प्रबंधकीय विषयों में आपकी पकड़ मजबूत होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से सुलझा पाएंगे. उद्योग और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में शुभ स्थिति बनी रहेगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. पारिवारिक जीवन में सुख और सौहार्द बना रहेगा.
शुभ रंग: सिल्वर कलर
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 6
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहयोग बनाए रखें.
मिथुन राशिफल (Gemini)
आज आपका मुख्य फोकस समयसीमा के भीतर अपने कार्यों को पूरा करने पर होना चाहिए. प्रबंधन कौशल और मेहनत के बल पर आप अपनी एक विशेष जगह बनाने में सफल होंगे. हालांकि, खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है. सीख और सलाह पर ध्यान देना आपके लिए हितकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुभवियों की बातों को सुनना और समझना बेहतर होगा. किसी भी विषय पर जिद करने से बचें. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए खान-पान में सात्विकता बनाए रखें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 5
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. नियमितता व निरंतरता रखें.
कर्क राशिफल (Cancer)
आज का दिन खुशियों और उमंग से भरा रहने वाला है. आप अपने करीबियों और मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आप अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से कदम बढ़ाएंगे. मनोरंजन और भ्रमण के अवसर प्राप्त होंगे. रिश्तों में स्पष्टता रखना आपके लिए जरूरी है. शिक्षा और बौद्धिक प्रयासों में आपकी रुचि बढ़ेगी. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपकी जीत की संभावना प्रबल है.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 4
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. उत्साह बढ़ाएं.
सिंह राशिफल (Leo)
प्रबंधन और अनुशासन आज आपके जीवन के केंद्र में रहेंगे. करियर और व्यापार में आपके प्रयास सफल रहेंगे, बशर्ते आप धैर्य और धर्म का पालन करते रहें. खान-पान की आदतों में सुधार करें. आज आपको किसी भी कार्य में उतावलेपन से बचना चाहिए. भावुक होकर लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए तार्किक सोच अपनाएं. अपनी वाणी में विनम्रता रखें. प्रशासनिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी. पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठा सकते हैं.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 4
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. अहंकार से बचें.
कन्या राशिफल (Virgo)
साहस और पराक्रम के बल पर आज आप व्यावसायिक क्षेत्र में इच्छित परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे. करीबियों के सहयोग से आपके कठिन कार्य भी आसान हो जाएंगे. बड़ों के प्रति आदर भाव रखना सौभाग्य लेकर आएगा. शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने पारंपरिक व्यवसाय में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे. सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. आप अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मित्रगण आपका पूरा साथ निभाएंगे.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 5
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. भाईचारा बढ़ाएं.
तुला राशिफल (Libra)
आज का दिन आपके लिए भव्यता और खुशियों का संचार लेकर आया है. परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. बैंकिंग और वित्तीय कार्यों पर आपका विशेष फोकस रहेगा. मेहमानों का आगमन घर में उत्साह भर देगा. व्यवहार में मधुरता और शालीनता आज आपके व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाएगी. कार्यक्षेत्र में आपको सहज सफलता मिलेगी. आकर्षक प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं. पारंपरिक व्यवसायों में उछाल देखने को मिलेगा. खान-पान की श्रेष्ठता स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगी.
शुभ रंग: सिल्वर कलर
शुभ अंक: 2, 4 और 6
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. आदरभाव रखें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
आज आप कुछ नया और रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे. करीबियों संग सुखद पल बिताएंगे. निजी विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. कार्य व्यापार संवार लेंगे और हितप्रद अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ आप अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे. आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको उचित सम्मान मिलेगा. आपसी विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी. अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. कल्पनाशीलता बढ़ाएं.
धनु राशिफल (Sagittarius)
बजट के मामलों में आज आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आय की तुलना में खर्चों का बोझ बढ़ सकता है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. किसी भी प्रकार के लेनदेन में लापरवाही न बरतें और बड़ों की सलाह के अनुसार ही आगे बढ़ें. कामकाज में सहजता बनाए रखें और नियमों का पालन करें. दिखावे और बड़बोलेपन से बचना आपके लिए हितकारी होगा. न्यायिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. रिश्तों में स्पष्टता और विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 2 और 3
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. विवेक बनाए रहें.
मकर राशिफल (Capricorn)
आर्थिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आज आप बहुत प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. आय के नए स्रोत बनने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आप सबको साथ लेकर चलेंगे.
शुभ रंग: मडकलर
शुभ अंक: 2, 4, 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. लक्ष्य बनाए रखें.
कुंभ राशिफल (Aquarius)
आज का दिन शासकीय और प्रशासनिक कार्यों को बल देने वाला है. कारोबार और पेशेवर क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आपकी कार्यशैली और प्रबंधन क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को आप तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे. संपर्क एवं संचार बेहतर रहेगा. पैतृक कार्यों और पारिवारिक व्यवसाय में तेजी आएगी. करियर कारोबार में प्रगति के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाएं.
शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहज रहें.
मीन राशिफल (Pisces)
भाग्य की प्रबलता के कारण आज आप अधिकांश कार्यों में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. जनहित की गतिविधियों से जुड़ाव आपके सम्मान में वृद्धि करेगा. लंबी और मनोरंजक यात्राओं के योग बन रहे हैं. वरिष्ठों का सानिध्य और मार्गदर्शन आपको नई दिशा दिखाएगा. कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आपको सभी का भरपूर समर्थन मिलेगा. पुण्य लाभ में वृद्धि होगी. रिश्तों में मिठास आएगी और आप अपने सुख अपनों के साथ साझा कर पाएंगे.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 2 और 3
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. बड़ी सोच बनाए रखें.