scorecardresearch
 

Budh Gochar: 48 घंटे में मालामाल होंगी 5 राशियां, ग्रहों के राजकुमार बुध पलट देंगे किस्मत!

Budh Gochar: जल्द ही ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध अपनी स्थिति में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं. मात्र 48 घंटे के भीतर बुध की चाल बदलने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी उम्मीद है.

Advertisement
X
 बुध को मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और तार्किक क्षमता का कारक माना जाता है.
 बुध को मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और तार्किक क्षमता का कारक माना जाता है.

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.  24 जुलाई 2026 को बुध मार्गी होने वाले हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब भी ग्रह वक्री से मार्गी यानी सीधी चाल चलते हैं, तो उसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है.  बुध को मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और तार्किक क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध के मार्गी होने से लोगों को उलझनों से राहत मिलती है, फैसले लेने की क्षमता मजबूत होती है. 

प्रोफेशनल लाइफ और बिजनेस पर असर
वक्री अवस्था के दौरान अक्सर लोगों को कम्यूनिकेशन गैप, बिजनेस में अड़चनों और फैसलों में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है. लेकिन जैसे ही बुध मार्गी होते हैं, चीजें स्पष्ट होने लगती हैं, करियर व फाइनेंस से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं. आइए जानते हैं कि 24 जुलाई से शुरू हो रहा बुध का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होगा.

किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ?

मेष राशि: इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित होंगे.  हालांकि, आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है. 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर बेहद अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है. इस दौरान आपका व्यापार तेजी से चमकेगा , नई संपत्ति या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं.

Advertisement

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. प्रोफेशनल लाइफ में लिए गए फैसले और निवेश से आपको तगड़ा लाभ मिल सकता है.  कोई नई डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. 

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान और वाहवाही मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement