scorecardresearch
 

Budh Margi 2026: कल से बुध मार्गी, इन 3 राशियों का शुरू होने वाला है अच्छा टाइम

Budh Margi 2026: 24 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध की सीधी चाल शुरू होगी जो कि 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों और देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है.

Advertisement
X
बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. (Photo: ITG)
बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. (Photo: ITG)

24 जुलाई दिन शुक्रवार को बुध मार्गी होने जा रहे हैं. इस दिन ग्रहों के राजकुमार की सीधी चाल शुरू होगी जो कि 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों और देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है. बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. इसलिए उनकी सीधी चाल को आर्थिक गतिविधियों, करियर और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि मार्गी बुध किन राशियों को लाभ देंगे.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुध इस राशि की कुंडली में लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं तथा अपनी ही राशि में मार्गी होंगे. इससे आत्मविश्वास बढ़ने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. पहले किए गए निवेश से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. वर्तमान में बुध लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके सकारात्मक प्रभाव और मजबूत हो सकते हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदे मिलने या नए क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. परिवार से जुड़े पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है. इससे मानसिक संतोष मिलेगा और आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होने की संभावना रहेगी.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी होंगे और लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अचानक आर्थिक लाभ और अप्रत्याशित सफलता के अवसर दे सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन नए अवसर भी मिल सकते हैं. जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. करियर में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement