scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: बुध का राशि परिवर्तन होगा कल, अगले 16 दिन इन राशियों को होगा लाभ

Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा. जानिए किन राशियों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है.

Advertisement
X
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026: ज्योतिष के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल का दिन काफी अहम माना जा रहा है. इस दिन बुध ग्रह, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, अपनी चाल बदलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे. यहां बुध 15 मई तक रहेंगे और इस दौरान कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार, लॉजिक और कम्युनिकेशन का कारक माना जाता है. इसलिए इसका गोचर सीधे तौर पर करियर, पैसे और सोचने-समझने की क्षमता पर असर डालता है. इस बार का गोचर कुछ राशियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद रहने वाला है.

मेष

मेष राशि में ही बुध का गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. करियर में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी. अगर आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है.

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी हद तक राहत और प्रगति लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे मन में संतोष रहेगा. आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. सीनियर्स भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

Advertisement

धनु

धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कई मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है, नई डील्स और पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. साथ ही, इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement