scorecardresearch
 
Advertisement

श्री शिरडी साईं बाबा की आरती (Shri Shirdi Sai Baba Ki Aarti)

श्री शिरडी साईं बाबा की आरती

शिरडी साई बाबा की आरती भक्तों के मन में शांति और सकारात्मकता का संचार करती है. श्रद्धा और विश्वास के साथ आरती करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन को सुकून मिलता है. भक्तों का मानना है कि सच्चे हृदय से बाबा की आराधना करने पर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है.

श्री शिरडी साईं बाबा की आरती
श्री शिरडी साईं बाबा की आरती

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
जा की कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक, संकट, भयहारी।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||...

 

शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया।
कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शान्ति चिरंतन पाये।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||...

 

भाव धरै जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा।
गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||...

 

साईं नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे।
गुरुवासर करि पूजा-सेवा, उस पर कृपा करत गुरुदेवा।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||...

 

राम, कृष्ण, हनुमान रुप में, दे दर्शन, जानत जो मन में।
विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन कर इच्छित फल पाते।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||...

 

जै बोलो साईं बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की।
'साईंदास' आरती को गावै, घर में बसि सुख, मंगल पावे।
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की||

 

-----समाप्त-----

समाप्त

यह भी पढ़ें

Advertisement
Advertisement