scorecardresearch
 
Advertisement

करवा चौथ की आरती (Karwa Chauth Aarti)

करवा चौथ की आरती

करवा चौथ पर विधि-विधान से करवा माता की पूजा और आरती करने की धार्मिक मान्यता है. माना जाता है कि श्रद्धा से व्रत रखने और आरती करने से अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए भी यह व्रत किया जाता है.

करवा चौथ की आरती
करवा चौथ की आरती

ओम् जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम् जय करवा मैया

 

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी
ओम् जय करवा मैया।

 

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती..
ओम् जय करवा मैया

 

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे
ओम् जय करवा मैया

 

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे
ओम् जय करवा मैया

 

-----समाप्त-----

समाप्त

यह भी पढ़ें

Advertisement
Advertisement