scorecardresearch
 

चलती बाइक पर कपल ने किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

जयपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. चलती बाइक पर सवार कपल लिक लॉक करता नजर आ रहा है. उनकी बाइक के पीछे चल रहे वाहन चालक द्वारा यह वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. पुलिस ने बाइक की पहचान की और उसका चालान भी काटा है.

Advertisement
X
जयपुर में कपल ने किया बाइक पर रोमांस (Screengrab).
जयपुर में कपल ने किया बाइक पर रोमांस (Screengrab).

राजस्थान के जयपुर में सरेराह चलती बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक पर बैठे लड़का-लड़की किस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी इसी साल होली के दिन बुलेट बाइक पर सवार कपल का वीडियो सामने आया था. 

दरअसल, कपल के सरेराह आशिकी का यह वायरल वीडियो जयपुर के सांगानेर सदर इलाके का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर दो युवक और एक लड़की बैठे हुए हैं. एक युवक बाइक चला रहा है. उसके पीछे दूसरा युवक बैठा हुआ और सबसे पीछे लड़की बैठी हुई है. 

चलती बाइक पर किया लिप लॉक

पीछे बैठा हुआ कपल चलती बाइक पर किस कर रहे हैं. उनकी इस हरकत को बाइक के पीछे चल रहे वाहन में सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. कपल बेधड़क होकर सरेराह अश्लील हरकत कर रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

देखें वीडियो...

 

बाइक का किया गया है फाइन

वायरल वीडियो जयपुर यातायात पुलिस को मिला. पुलिस ने बाइक के नंबर की पहचान की. यातायात पुलिस डीसीपी प्रहलाद सिंह कृष्णनिया ने कहा कि बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर पहचान कर एक्शन लिया गया है. यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत नियमानुसार एक्शन लिया गया है. बाइक का चालान भी काटा गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement