scorecardresearch
 

MBA छात्रा ने यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई आखिरी हलचल

जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में MBA सेकंड ईयर की 23 वर्षीय छात्रा यशस्वी रोहिल्ला की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना से पहले वह दोस्तों से बातचीत कर रही थी. CCTV में उसकी आखिरी गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस मोबाइल और कॉल डिटेल के आधार पर मौत की वजह तलाश रही है.

Advertisement
X
परीक्षा से पहले आया था फोन कॉल.(Photo: Vishal Sharma/ITG)
परीक्षा से पहले आया था फोन कॉल.(Photo: Vishal Sharma/ITG)

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां MBA सेकंड ईयर की 23 वर्षीय छात्रा यशस्वी रोहिल्ला ने यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी फैल गई. घटना से पहले की छात्रा की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं.

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले तक यशस्वी अपने दोस्तों के साथ सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थी. इसके बाद वह क्लासरूम से बाहर निकली और यूनिवर्सिटी की छत पर पहुंच गई. सीसीटीवी फुटेज में उसे क्लासरूम से निकलते, छत पर जाते और छठी मंजिल की दीवार पर बैठते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में 20 लाख की लूट, बदमाशों के पीछे दौड़ा एजेंट, पर हाथ से नहीं छोड़ी कचौड़ी

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर राकेश गुप्ता के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे MBA सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले यशस्वी को एक फोन आया था. उस समय वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रही थी. इसके बाद उसने वॉशरूम जाने की बात कही और क्लास से बाहर निकल गई.

Advertisement

फोन कॉल के बाद क्लास में छोड़ा मोबाइल, छत पर पहुंची छात्रा

राकेश गुप्ता के अनुसार, वॉशरूम से लौटने के बाद यशस्वी ने दोबारा किसी को फोन किया. इसके बाद वह अपना मोबाइल क्लासरूम में ही छोड़कर छत की तरफ चली गई. कुछ देर बाद वह यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल पर दीवार के ऊपर बैठी दिखाई दी. यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका. डीन के मुताबिक, यशस्वी पढ़ाई में काफी होशियार थी और कुछ दिन पहले ही उसका प्लेसमेंट भी हुआ था. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके दोस्तों से बातचीत की है, लेकिन फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

देखें CCTV वीडियो...

पुलिस ने बैग और मोबाइल कब्जे में लिया, कॉल डिटेल खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा का बैग और मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है.

पुलिस फोन कॉल डिटेल और दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि, घटना की वजह को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल से मिलने वाली जानकारी जांच में अहम हो सकती है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement