उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के श्रीनगर में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही. पदयात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.