मॉक संसद के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया पर बात की. उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य किसी व्यक्तिगत विरोध के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर तबकों, महिलाओं और युवाओं के वोट गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं. देश में वोट चोरी रोकने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट होकर काम कर रहा है.