scorecardresearch
 

जयपुर की गोल्ड ज्वेलरी फैक्ट्री में लगी आग, दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत, दीवार तोड़कर निकाले गए लोग

जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आइडियल फिजिकल सर्विसेज लिमिटेड में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिजली से चलने वाली भट्टी में स्पार्किंग से आग लगी. धुआं फैलने और सेंसर लॉक सक्रिय होने से कर्मचारी अंदर फंस गए. बचाव के लिए दीवार तोड़नी पड़ी.

Advertisement
X
चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)
चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सोने की ज्वेलरी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री के अंदर धुआं फैलने से कर्मचारी फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. सेंसर लॉक सक्रिय होने के कारण अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया. दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए.

दरअसल, यह हादसा सीतापुरा स्थित आइडियल फिजिकल सर्विसेज लिमिटेड में हुआ, जहां सोने के आभूषण बनाने का काम चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिजली से चलने वाली भट्टी में अचानक स्पार्किंग होने के कारण आग लगी. घटना के समय फैक्ट्री में करीब 15 कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगने के बाद उठे धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें: लिव-इन में रह रही थी 35 साल की महिला, बॉयफ्रेंड शादीशुदा था... फिर जयपुर के फ्लैट में हो गया कांड

सेंसर लॉक सक्रिय होने से अंदर फंसे कर्मचारी, दीवार तोड़कर किया गया रेस्क्यू

आग लगने और धुआं फैलने के बाद फैक्ट्री के सेंसर लॉक अपने आप सक्रिय हो गए. इससे अंदर मौजूद कर्मचारियों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया.

Advertisement

अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए दीवार तक तोड़नी पड़ी. इसके बाद सभी छह प्रभावित कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया. दमकलकर्मियों और पुलिस की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दम घुटने से दो कर्मचारियों की हालत गंभीर हो चुकी थी.

रजनीश और सरस्वती की मौत, चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में उपचार के दौरान 19 वर्षीय रजनीश और 45 वर्षीय सरस्वती ने दम तोड़ दिया. हादसे में अजय पाल, लालमोहन, संदीप सिंह और बबलू घायल हो गए. चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची थीं. फिलहाल हादसे के कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को लेकर आगे की जानकारी सामने आना बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement