scorecardresearch
 

रात 2 बजे बुलेट बाइक से आए दो बदमाश, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर पर बरसाईं गोलियां-VIDEO

फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में बुधवार देर रात बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर तीन राउंड फायरिंग की. गोली लगने से मकान का शीशा टूट गया और एक गोली दीवार में जा लगी. वारदात CCTV में कैद हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.

Advertisement
X
CCTV से आरोपियों की तलाश.(Photo: Screengrab)
CCTV से आरोपियों की तलाश.(Photo: Screengrab)

हरियाणा के फरीदाबाद में बदमाशों ने रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. नगला एनक्लेव पार्ट-2 में बुधवार देर रात बुलेट बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने मकान पर तीन राउंड गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए. गोली लगने से घर की खिड़की का शीशा टूट गया, जबकि एक गोली दीवार में जा लगी. तीसरी गोली हवा में चलाई गई. पूरी वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना के समय मकान के अंदर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. नगला एनक्लेव पार्ट-2 निवासी सुरजीत बैंसला ने बताया कि उन्हें पड़ोसी ने घर पर गोली चलने की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो युवकों को फायरिंग करते देखा गया. सुरजीत बैंसला के मुताबिक, वह दोनों हमलावरों में से किसी को नहीं पहचानते.

यह भी पढ़ें: जिगोलो का ऑफर, हर विजिट पर 30 हजार की कमाई; प्लेब्वॉय के सपने में ऐसे फंसा फरीदाबाद का सीधा-सादा युवक

रात 2 बजे बुलेट बाइक से पहुंचे हमलावर, चेहरे भी नहीं ढके थे

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि वारदात को रात करीब दो बजे अंजाम दिया गया. बुलेट बाइक पर सवार दो युवक मकान के पास पहुंचे. दोनों ने अपने चेहरे नहीं ढके हुए थे. घर के नजदीक आने के बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गए.

Advertisement

गोलीबारी में मकान के शीशे को नुकसान पहुंचा, जबकि एक गोली दीवार में लगी. तीसरी गोली हवा में चलाई गई. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सो रहे थे. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV से आरोपियों की तलाश

फायरिंग की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पर्वतीय कॉलोनी चौकी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर गोलीबारी क्यों की गई. हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था, इसका पता उनकी गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement