scorecardresearch
 

करवा चौथ पर घर से चांद नहीं दिख रहा था... पतियों को लेकर फ्लाईओवर पर पहुंच गईं महिलाएं, फिर वहीं खोला व्रत, Video

राजस्थान के अलवर में करवा चौथ पर मौसम ने महिलाओं का इंतजार बढ़ा दिया. बादलों की वजह से चांद देर से दिखाई दिया तो महिलाएं तिजारा फाटक फ्लाईओवर पर पहुंच गईं. पति और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची महिलाओं ने फ्लाईओवर पर ही चांद का दीदार किया, पूजा की और अर्घ्य देकर व्रत खोला. इस दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जुटने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
करवा चौथ पर चांद का दीदार करने फ्लाईओवर पर पहुंचीं महिलाएं. (Photo: Screengrab)
करवा चौथ पर चांद का दीदार करने फ्लाईओवर पर पहुंचीं महिलाएं. (Photo: Screengrab)

करवा चौथ पर खराब मौसम की वजह से महिलाओं को चांद देखने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. सुबह से निर्जला व्रत रखकर चांद निकलने का इंतजार कर रहीं महिलाएं आसमान में बादल होने से परेशान रहीं. काफी देर तक चांद दिखाई नहीं दिया तो महिलाएं अपने घरों की छतों और आसपास की खुली जगहों पर चांद देखने की कोशिश करती रहीं. लेकिन मौसम साफ नहीं होने की वजह से उन्हें चांद का दीदार नहीं हो पा रहा था. फिर राजस्थान के अलवर में बड़ी संख्या में महिलाएं चांद देखने के लिए अपने पति और परिवार के लोगों के साथ तिजारा फाटक फ्लाईओवर पर पहुंच गईं.

फ्लाईओवर से महिलाएं चांद को ऊंचाई से देखने की कोशिश करने लगीं. महिलाओं को लगा कि खुली जगह पर जाने से चांद आसानी से दिखाई दे सकता है. इसके बाद धीरे-धीरे फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. देखते ही देखते फ्लाईओवर के दोनों ओर महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की भीड़ दिखने लगी. चांद देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से वहां गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गई. इसके चलते फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क से गुजर रहे लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें

कुछ देर बाद जब चांद दिखाई दिया तो महिलाओं ने फ्लाईओवर पर ही पूजा की और चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला. इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

सड़क पर खड़े परिवारों के बीच कोई पूजा की तैयारी कर रहा था, तो कोई चांद दिखने का इंतजार कर रहा था. करवा चौथ की पूजा के लिए जुटे परिवारों की भीड़ थी. करवा चौथ पर चांद निकलने का समय हर जगह एक जैसा नहीं होता. मौसम और बादलों की वजह से कई बार चांद दिखाई देने में देर भी हो जाती है. अलवर में भी इस बार महिलाओं को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन चांद दिखते ही उन्होंने फ्लाईओवर पर ही पूजा की और अपना व्रत खोला. आमतौर पर जिस रस्म के लिए घरों की छतें और आंगन सजते हैं, इस बार अलवर में वही रस्म एक फ्लाईओवर पर निभाई गई.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement