scorecardresearch
 

Besan Poori: आटा-मैदा छोड़िए, त्योहारों पर इस बार बनाकर खाएं बेसन की खस्ता मसाला पूड़ियां, छोले-पनीर संग लगेंगी टेस्टी

Besan Poori: पूड़ियां हर किसी के घर में त्योहारों पर बनती हैं. लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो घर वालों को बेसन की पूड़ियां बनाकर खिलाएं. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
बेसन की पूड़ियां (Photo: ITG)
बेसन की पूड़ियां (Photo: ITG)

Besan Poori: त्योहारों का सीजन आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनने शुरू हो जाते हैं. इस खास मौके पर जब बात शाही खाने की हो, तो छोले और पनीर जैसी स्वादिष्ट सब्जियों के साथ गरमा-गरम पूरियों का होना तो बनता है. अगर आप रोज की सामान्य आटा या मैदा की पूरियों से हटकर कुछ नया और बेहद टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार बेसन की खस्ता पूड़ियां जरूर बनाएं. बेसन, गेहूं के आटे और चुनिंदा मसालों के मेल से बनी यह पूड़ी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि छोले या पनीर की सब्जी के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

आवश्यक सामग्री:

बेसन: 1 कप

गेहूं का आटा: 1.5 कप

अजवाइन: आधा छोटी चम्मच

सौंफ पाउडर: 1 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी: 1 बड़ी चम्मच (क्रश की हुई)

हींग: 2 चुटकी

हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार

नमक: स्वादानुसार

तेल या मोहन के लिए: 2 चम्मच गरम तेल

पूरी तलने के लिए: तेल या घी

खस्ता बनाने की सीक्रेट ट्रिक:

बेसन की पूरी बनाते समय उसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा जरूर मिलाना चाहिए, इससे पूरियां बेलते समय बेलन पर चिपकती नहीं हैं और आसानी से फूल जाती हैं.

आटे में 2 चम्मच गरम तेल का मोयन डालने से पूरियां बहुत ही खस्ता और कुरकुरी बनती हैं.

बनाने की विधि:

आटा और बेसन मिलाएं: एक बड़े बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा छान लें. अब इसमें अजवाइन, सौंफ पाउडर, कसूरी मेथी, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और गरम तेल का मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

आटा गूंथें: अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि बेसन पानी ज्यादा सूखता है, इसलिए आटा नरम न हो. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर सेट होने दें.

लोइयां और पूरियां बेलें: आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब थोड़ा सा तेल लगाकर इन्हें गोल आकार में बेल लें.

पूरियां तलें: एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें. तेल मध्यम-तेज गर्म होना चाहिए. अब बेली हुई पूरी को तेल में डालें और कलछी से हल्का-हल्का दबाएं, जिससे पूरी गुब्बारे की तरह फूल जाए. दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.

गरमा-गरम खस्ता बेसन पूरी को स्वादिष्ट छोले या शाही पनीर की सब्जी के साथ परोसें, यह कॉम्बिनेशन सबको बहुत पसंद आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement