राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के चर्चित मामले में रविवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनकी निशानदेही पर मौका नक्शा तैयार कराया गया. पुलिस ने पूरी घटना का सीन रीक्रिएट किया. पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाए व उनको फटे कपड़े पहनाए. इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए. यह देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने आरोपी की फोटो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाते हुए जांच की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. कुछ दिन पहले चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए थे. विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे शहर में सराहना हुई थी. रविवार को थाना प्रभारी रमेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची. यहां आरोपियों की निशानदेही पर मौका नक्शा तैयार किया गया और घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया गया. पुलिस ने पूरी घटना का सीन रिक्रिएट किया. यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई.
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की. लोगों ने 'राजस्थान पुलिस जिंदाबाद' के नारे लगाए और कहा कि पुलिस भी इंसान है, किसी भी गंभीर अपराध का खुलासा करने में समय लगता है. उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने बेहद कम समय में हत्या की गुत्थी सुलझाकर सराहनीय कार्य किया है. कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटनास्थल पर मौका नक्शा तैयार कराया गया है.
मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए. पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाए और उनको फटे कपड़े पहना है. जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने उनके फोटो वीडियो बनाए और उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.