पंजाब में मान सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल, धान की रोपाई के सीजन में सरकार ने किसानों को रोजाना 8 घंटे बिना किसी पावर कट के बिजली देने का वादा किया था. लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. पंजाब के कई इलाकों में किसानों को आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही. बिजली संकट के खिलाफ पंजाब के 17 से ज्यादा जिलों में किसान सड़कों पर उतर आए हैं. और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.