scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब आजतक

मनसा में परव‍िंदर झोटा मर्डर पर क्यों भारी जनाक्रोश? देखें पंजाब आजतक

15 अक्टूबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे इस्तीफ और इंसाफ की जंग में कैसे जल रहा है पंजाब, पंजाब क्र‍िकेट एसोस‍िएशन की जमीन खरीद पर क‍िसने उठाए सवाल, पंजाब में SIR को लेकर स‍ियासत, लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

पंजाब आजतक: नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर किसे मिली मौत की सजा?

14 अक्टूबर 2026

पंजाब में एक बार फिर नशे को लेकर सियासत गरमा गई है क्योंकि पंजाब के मानसा में एक एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया जाता है ..क्योंकि वो नशा बिक्री का विरोध कर रहा था ...इस गोलीकांड में चार अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हुए हैं ...इस घटना के बाद मानसा में पुलिस और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है ...साथ ही 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है.

पंजाब आजतक: कहां पर एक और पुलिसकर्मी को उतारा गया मौत के घाट?

13 अक्टूबर 2026

पंजाब में पुलिसवालों पर हमले का सिलसिला लगातार जारी है ...इसी कड़ी में एक बार फिर तरनतारन में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है...हमलावरों ने ASI इकबाल सिंह को उस वक्त निशाना बनाया, जब वो गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे... बाइक सवार हमलावरों ने पहले टक्कर मारी और फिर गोलियों से छलनी कर दिया.

सीएम मान ने जांच एजेंस‍ियों की मंशा पर क्यों उठाए सवाल? देखें पंजाब आजतक

08 अक्टूबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे पंजाब में सीबीआई छापे पर मचे स‍ियासी घमासान पर खबर, सीएम मान ने जांच एजेंस‍ियों की मंशा पर क्यों उठाए सवाल. इसके अलावा अकाली प्रधान बादल का डोर-टू-डोर कैम्पेन और पहली बार पराली को जलाने से बचाने के लिए क‍िए गए इंतजाम. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

चंडीगढ़ में सीएम मान के कैंप ऑफ‍िस पर CBI रेड, देखें पंजाब आजतक

07 अक्टूबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे द‍िल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक सड़कों पर क्यों उतर आया विपक्ष, एक सुर में क‍िसके ख‍िलाफ आवाज की गई है बुलंद, साथ ही द‍िखाएंगे अमृतसर में कैसे हुआ हॉकी ख‍िलाड़‍ियों का स्वागत और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने क्या बड़ा ऐलान कर द‍िया है. लुध‍ियाना में सड़क हादसे में क‍िस ख‍िलाड़ी की जान गई है. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

व‍िधानसभा चुनाव से पहले क्यों मुश्क‍िलों में मान सरकार? देखें पंजाब आजतक

06 अक्टूबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे पंजाब व‍िधानसभा चुनाव से पहले क्यों मुश्क‍िलों में आ गई है मान सरकार, पंजाब के अपराध‍ियों में क्या वाकई नहीं है कानून का खौफ और लॉ एंड ऑर्डर पर क्यों छ‍िड़ गया है स‍ियासी रार. कहां क‍िसानों और ने सरकार के ख‍िलाफ प्रोटेक्ट क‍िया है. साथ ही धमाके की साज‍िश में पुल‍िस ने क‍िसे क‍िया है ग‍िरफ्तार. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

कांग्रेस में गुटबाजी और अपने इस्तीफे पर खुलकर बोले राजा वडिंग, देखें पंजाब आजतक

03 अक्टूबर 2026

पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफे के औपचारिक ऐलान के बाद अमरिंदर राजा वड़िंग से आजतक ने खास बातचीत की. जिसमें राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी, अपने इस्तीफे और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर खुलकर बात की. देखें पंजाब आजतक.

राजा वडिंग की विदाई से गुटबाजी होगी खत्म? देखें पंजाब आजतक

02 अक्टूबर 2026

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को उनके पद से हटाए जाने की खबरें गर्म हैं. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो में बदलाव के बाद से इन अटकलों को और हवा मिली है. हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला ले चुका है. देखें...

पंजाब आजतक: LPU हिंसा पर हाईकोर्ट ने क्यों मांगी स्टेटस रिपोर्ट?

01 अक्टूबर 2026

फगवाड़ा की LPU हिंसा मामले में अब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है... कोर्ट ने पूछा है कि जिस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पूरा विवाद भड़का... उसमें लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है... और अगर पोस्ट फर्जी थी... तो उसे हटाने के लिए क्या कार्रवाई हुई? साथ ही कोर्ट ने हिंसा, आगजनी और नेशनल हाईवे जाम करने वालों पर हुई कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है... कोर्ट में सुनवाई के दौरान जजों की बेंच ने क्या कुछ कहा ...और क्या कुछ पूछा.

LPU कैम्पस के माॅल मेंं लूट की आईं नई तस्वीरें, देखें पंजाब आजतक

30 सितंबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे LPU (लवली प्रोफेशनल यून‍िवर्सटी) में हिंसा की नई तस्वीरें, कैम्पस मेंं मौजूद यूनीमॉल में प्रदर्शनकार‍ियों ने कैसे मचाया उत्पात. साथ ही द‍िखाएंगे एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड ल‍िस्ट में शाम‍िल हुआ है कौन-सा गैंगस्टर. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

LPU में हिंसा के दौरान पुल‍िस‍ एक्शन पर क्यों सवाल? देखें पंजाब आजतक

29 सितंबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे फगवाड़ा में LPU (लवली प्रोफेशनल यून‍िवर्सटी) में हिंसा के दौरान पुल‍िस‍िया एक्शन पर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल, यूनिवर्सि‍टी में आगजनी और तोड़फोड़ के पीछे की वजह क्या हैं. क्या छात्रों का गुस्सा था या कोई साज‍िश, साथ ही देखेंगे गायत्री व‍ि‍श्नाई को लेकर व‍िपक्ष के न‍िशाने पर क्यों है मान सरकार. अमेरिकी राजदूत ने क्यों क‍िया अमृतसर का दौरा. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

CEC के खिलाफ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के दौरान बवाल, देखें पंजाब आजतक

26 सितंबर 2026

चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. पंजाब में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EC ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. देखें पंजाब आजतक.

मोहाली में ED रेड को लेकर फूटा AAP नेताओं का गुस्सा, देखें पंजाब आजतक

25 सितंबर 2026

पंजाब में ईडी की रेड को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. मोहाली में चली करीब 50 घंटे की ED रेड के बाद आम् आदमी पार्टी के नेताओं ने गमाडा ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और ईडी अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. AAP, ED की जांच को केंद्र सरकार की बौखलाहट बता रही है. देखें पंजाब आजतक.

EC विवाद पर चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें पंजाब आजतक

24 सितंबर 2026

चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जब EC ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. देखें पंजाब आजतक.

पुल‍िस वर्दी को लेकर क्यों न‍िशाने पर मान सरकार? देखें पंजाब आजतक

23 सितंबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे पंजाब पुल‍िस की वायरल एडवायजरी का पूरा सच क्या है, संगरूर में नशे के मामले में पुल‍िस की एफआईआर पर क्यों उठ रहे हैं सवाल और सीएम मान को क्यों सता रही है सरकारी योजनाओं के बंद होने की फ‍िक्र? कहां पर एक मां ने द‍िया अपने 3 बच्चों को जहर. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं टीचर्स? देखें पंजाब आजतक

22 सितंबर 2026

पंजाब आजतक के स्पेशल बुलेट‍िन में आज द‍िखाएंगे गुलजार स‍िंह की खुदकुशी के बाद जग्गा स‍िंह के सुसाइड केस पर कैसे घ‍िरी मान सरकार. व‍िपक्ष के आरोप के बाद AAP ने कौन-सा खुलासा क‍िया. साथ ही पंजाब में ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूरी ड‍िटेल. चंडीगढ़ में बच्चों के साथ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं टीचर्स? लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

पंजाब में नशे पर AAP के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, देखें पंजाब आजतक

19 सितंबर 2026

बीजेपी ने साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है. बीजेपी ने राज्य में 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज़ कर मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया. इस अभियान के जरिए बीजेपी सूबे की भगवंत मान सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरेगी और अपनी खोई सियासी जमीन को मजबूत करेगी. देखें पंजाब आजतक.

अमृतसर से फिरोजपुर तक रेल पटरियों पर क्यों डटे किसान? देखें पंजाब आजतक

18 सितंबर 2026

पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं. लेकिन इस बार किसान सड़कों पर नहीं, बल्कि रेल की पटरियों पर धरना दे रहे हैं. किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में रेल रोको आंदोलन किया गया. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. वहीं दूसरी तरफ बातचीत की टेबल पर बैठकर किसान और प्रशासन के बीच वार्ता का दौर भी जारी रहा. देखें पंजाब आजतक.

गुलजार सिंह सुसाइड केस में हरपाल चीमा पर क्या बोला हाईकोर्ट? देखें पंजाब आजतक

17 सितंबर 2026

संगरूर के गुलजार सिंह सुसाइड केस में हाईकोर्ट की टिप्पणी से सियासत गर्मा गई है. CBI जांच की मांग पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सिर्फ वीडियो में नाम आने से कोई मंत्री आरोपी कैसे हो सकता है. हरपाल चीमा पर विपक्ष के आरोपों के बीच कोर्ट ने पंजाब सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है और अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की है. देखें पंजाब आजतक.

संगरूर के सरकारी स्कूलों में कैसे करोड़ों का घोटाला? देखें पंजाब आजतक

16 सितंबर 2026

पंजाब आजतक में आज द‍िखाएंगे जालंधर के सरकारी स्कूल का हाल, संगरूर के सरकारी स्कूलों से करोड़ों के घपले से जुड़ी क्या है खबर, और सच‍िन पायलट में एक झटके में कैसे क‍िया पंजाब कांग्रेस को एकजुट. UPI से जुड़े नए नोट‍िफ‍िकेशन का आम आदमी पर पड़ेगा क्या असर. लेक‍िन उससे पहले नजर हेडलाइंस पर.

BJP की नशामुक्त‍ यात्रा से क्यों खफा हैं सीएम मान? देखें पंजाब आजतक

15 सितंबर 2026

पंजाब आजतक में आज बात करेंगे पंजाब के पावर क्राइस‍िस पर मचा है कैसा स‍ियासी घमासान. इस पावर कट को लेकर क्या बोले उद्योगपत‍ि और इस मुद्दे के दावों और जमीनी हालात में क‍ितना फर्क है. बीजेपी की नशामुक्त‍ि यात्रा से क्यों खफा हैं सीएम भगवंत मान? लेक‍िन उससे पहले खबर हेडलाइंस पर.

Advertisement
Advertisement