अमेरिका और ईरान युद्ध का असर अब आम जनता की जेब जलाने लगा है. मई महीने के पहले दिन ही 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है. साथ ही पांच किलो वाला सिलेंडर भी महंगा हो गया है. और अब और भी बड़ी खबर आ रही है. सरकार के उच्चस्तरीय सूत्रों से हमें जानकारी मिली है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू LPG के सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार हो रहा है. सरकार युद्ध की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रही है.