आज हम सबसे पहले ये पूछेंगे कि मेरे भारत में घुसपैठियों का क्या काम है? ये घुसपैठिये संसाधनों पर डाका डालने के साथ देश की सुरक्षा में भी सेंध लगा रहे हैं. हाल ही में पुलिस ने गुजरात से 500 से ज्यादा घुसपैठियों को दबोचा है. जबकि 500 संदिग्धों से पूछताछ जारी है. सिर्फ अहमदाबाद के चंडोला इलाके से करीब 300 संदिग्धों को दबोचा गया है, जिनमें से 166 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हो चुकी है.