scorecardresearch
 

'ये पूर्व जज हैं, सबूत दें...', ट्विशा के ड्रग एडिक्ट के आरोपों पर बहन नैना ने पूछे ससुराल वालों से सवाल

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है. 12 मई को वह अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थी. मायके पक्ष ने इसे दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला बताया है. वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दलील दी है.

Advertisement
X
ट्विशा की बहन ने ससुराल वालों के आरोपों को किया खारिज. (Photo: Screengrabs)
ट्विशा की बहन ने ससुराल वालों के आरोपों को किया खारिज. (Photo: Screengrabs)

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत का मामला किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. जिसमें एक रिटायर्ड जज सास है. वकील पति है... प्रताड़ना है... ससुराल वालों पर आरोप लगाती चैट है. 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा फांसी पर लटकी पाई गई थी. मायके वाले इसे दहेज हत्या का केस बता रहे हैं, जबकि ससुराल वाले इसे सुसाइड कह रहे हैं. इस केस में पहली बार ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरबाला ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने ट्विशा के परिवार के सभी आरोपों को नकारते हुए ट्विशा की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ट्विशा मानसिक बीमारी की दवा लेती थी. 

ससुराल के आरोपों पर बहन का आया बयान
ट्विशा के ससुराल वालों के आरोपों को बहन ने खारिज किया है. ट्विशा की बहन नैना शर्मा ने ससुराल के आरोपों को खारिज किया है. नैना का कहना है कि उनकी बहन ऐसी नहीं थी और वह किसी तरह की ड्रग नहीं लेती थी. वह सुलझी हुई लड़की थी. अगर इनके पास कोई प्रूफ है तो सबूत दें. सास तो पूर्व जज रह चुकी हैं, पति वकील है... वे सबूत दें. मेरी बहन कई शहरों में रह चुकी है अगर ऐसा होता तो ये सब बातें परिवार जानता. मेरी बहन मेरी शादी में भी नहीं आई थी कि क्योंकि उसके देवर की पासिंग परेड थी और वो वहां गई थी. 

उधर, ससुराल वाले के इन दावों पर ट्विशा के परिवार के अन्य सदस्य भी सवाल उठा रहे हैं. साथ ही ट्विशा के पति समर्थ पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप लगा रहे हैं. इन आरोपों के बीच केस और ज्यादा पेचीदा हो गया है. उम्मीद है कि पुलिस की जांच पूरी होने पर केस का सच सामने आ सकेगा. ट्विशा शर्मा एक मॉडल रह चुकी थीं, उन्होंने तेलुगु फिल्मों में एक्टिंग भी की हुई थी. इसके अलावा वो मिस पुणे भी रह चुकी थीं. कई सारी एड फिल्में भी की थीं बाद में उन्होंने करियर की राह बदली एमबीए किया और जर्मनी की कंपनी में नौकरी भी की. 

Advertisement

2025 में हुई थी शादी
एक मैट्रिमोनियल साइड से उनका रिश्ता भोपाल के समर्थ शर्मा से हुआ और 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा और समर्थ शर्मा की शादी हुई. समर्थ शर्मा पेशे से वकील हैं जबकि उनकी मां गिरीबाला जिला जज थीं और रिटायर्ड हो चुकी हैं. लेकिन ट्विशा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाये हैं. परिवार का दावा है कि शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है. 

ये भी आरोप है कि हत्या के बाद सबूतों से छेड़छाड़ की गई और इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में है. क्योंकि आरोप है कि बेटी की मौत के दो दिन बाद पुलिस की तरफ से FIR दर्ज की गई लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी पति समर्थ शर्मा पर अब पुलिस ने 10 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है लेकिन समर्थ की मां और ट्विशा की सास को पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है. आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरीबाला ने अपने रसूख का इस्तेमाल किया. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement