scorecardresearch
 

ट्विशा मौत केस पहुंचेगा हाईकोर्ट, परिवार बोला- गिरिबाला की जमानत रद्द हो, दूसरा पोस्टमार्टम हो

भोपाल के चर्चित ट्विशा मौत मामले में अब कानूनी लड़ाई तेज हो गई है. मृतका के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा है कि परिवार आज हाईकोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने और ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को लेकर अर्जी देगा. साथ ही परिवार ने कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की भी मांग उठाई है.

Advertisement
X
12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत. (File Photo: ITG)
12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत. (File Photo: ITG)

भोपाल के चर्चित ट्विशा मौत मामले में अब कानूनी लड़ाई तेज होती नजर आ रही है. मृतका ट्विशा के परिवार की ओर से उनके वकील अंकुर पांडे ने बातचीत में कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने साफ कहा कि परिवार अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहा है. साथ ही गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने और ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम की मांग को लेकर भी याचिका दायर की जाएगी.

ट्विशा केस में लगातार नए दावे और सवाल सामने आ रहे हैं. इसी बीच परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा कि आज परिवार हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेगा. इसमें सबसे पहले गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की जाएगी. उनका कहना है कि मामले की गंभीरता और लगातार सामने आ रही जानकारियों को देखते हुए अग्रिम जमानत पर पुनर्विचार जरूरी है.

twisha death case family questions calls made by giribala after death

अंकुर पांडे ने बताया कि परिवार की ओर से हाईकोर्ट में ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम की मांग भी उठाई जाएगी. परिवार का मानना है कि मौत से जुड़े कई सवाल अब भी हैं, जिनको लेकर दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के आखिरी 60 मिनट: सीढ़ियों से छत पर गईं, एक घंटे बाद नीचे लाते दिखे पति और दो लोग

Advertisement

इसके अलावा परिवार भोपाल की कोर्ट में भी एक अलग आवेदन देने जा रहा है. इस आवेदन में उन सभी मोबाइल नंबरों और डिजिटल रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखने की मांग की जाएगी, जिन्हें ट्विशा के परिवार ने सार्वजनिक किया है. परिवार का कहना है कि इन नंबरों से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, इंटरनेट गतिविधियां और अन्य डिजिटल जानकारियां जांच के लिए अहम हो सकती हैं.

twisha death case family questions calls made by giribala after death

वकील अंकुर पांडे ने बातचीत में यह भी कहा कि हैरानी वाली बात यह है कि गिरिबाला सिंह ने 12 और 13 मई को बड़ी संख्या में लोगों को कॉल किए. उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर उन कॉल्स में कौन-कौन लोग शामिल थे और उनमें कितने प्रभावशाली लोग थे. परिवार चाहता है कि उन सभी कॉल्स और उनसे जुड़े लोगों की जानकारी सामने आए और एजेंसियां निष्पक्ष जांच करें.

यह भी पढ़ें: हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गया साफ, हुए कई खुलासे

इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो का भी जिक्र किया. अंकुर पांडे ने कहा कि जांच एजेंसी को उस ऑडियो की सत्यता की जल्द जांच करनी चाहिए. उनका कहना था कि अगर वायरल ऑडियो सही साबित होता है, तो इससे यह समझना आसान हो जाएगा कि ट्विशा ने शादी के बाद पिछले पांच महीनों में किन परिस्थितियों में जीवन बिताया होगा.

Advertisement

भोपाल में 12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

नोएडा की ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली थीं. परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या बताया है और पति समर्थ सिंह समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुकी कानूनी लड़ाई ने पूरे केस को और संवेदनशील बना दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement