scorecardresearch
 

55 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से की छेड़छाड़, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के पड़दा गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति पर 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की. पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. आरोपी गिरफ्तार है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
X
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले.(Photo: Ajay Badoliya/ITG)
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले.(Photo: Ajay Badoliya/ITG)

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. आरोप 55 वर्षीय अब्दुल रहमान पिता गनी मोहम्मद रहमान पर है. घटना सामने आते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क उठा और आरोपी के घर को ढहाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया.

नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों और संगठनों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के साथ उसके अवैध मकान को बुलडोजर से गिराने की मांग उठाई. हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के नीमच में महिला ने रिक्शे में दिया बच्चे को जन्म, लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

तनाव को देखते हुए पंचायत प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा किया और मकान के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए जेसीबी भी बुला ली गई. इस दौरान पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन भीड़ आरोपी के घर को तुरंत तोड़ने की मांग पर अड़ी रही.

Advertisement

भीड़ का उग्र प्रदर्शन और आगजनी

स्थिति अचानक तब बिगड़ गई जब उत्तेजित भीड़ आरोपी के घर में घुस गई और तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर दी. पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया.

नीमच

अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. हंगामा कर रहे 4 से 5 युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया और करीब 10 वाहनों को जब्त किया गया. घटना के बाद पूरे गांव में माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

पुलिस और प्रशासन का बयान

एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया और वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे थे और समझाने के बावजूद आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया.

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल गांव में जुलूस की अनुमति नहीं है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है.

Advertisement

प्रशासन की अपील और मौजूदा स्थिति

एडीएम बी एल क्लेश ने बताया कि ग्रामीणों की मांग आरोपी की गिरफ्तारी और मकान तोड़ने की थी. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मकान को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के अनुसार फिलहाल गांव में शांति है और स्थिति नियंत्रण में है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement