scorecardresearch
 

पहले खाई कद्दू की सब्जी, फिर खाया तरबूज... पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद 43 वर्षीय इंद्र सिंह परिहार की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विनोद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इंद्र सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया. विनोद वेंटिलेटर पर है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार है. हाल ही में मुंबई में भी तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement
X
21 वर्षीय बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. (Photo: Representational)
21 वर्षीय बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान 43 वर्षीय इंद्र सिंह परिहार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आगर मालवा जिले के रहने वाले थे और श्योपुर में परिवार के साथ रहकर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे. उनके दोनों बेटे राजा और विनोद भी कारोबार में उनका सहयोग करते थे.

तरबूज खाने के बाद हालत बिगड़ी
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात परिवार ने कद्दू की सब्जी खाई थी. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे इंद्र सिंह और उनके 21 वर्षीय बेटे विनोद की तबीयत अचानक बिगड़ गई. राहत पाने के लिए दोनों ने घर में रखा तरबूज खाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत और बिगड़ गई.

परिजनों ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने इंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं विनोद का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

मुंबई में भी हुई थी मौत
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में भी तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया था. फॉरेंसिक जांच में तरबूज और मृतकों के शरीर में चूहे मारने वाले जहर जिंक फॉस्फाइड की पुष्टि हुई थी. ऐसे में श्योपुर की इस घटना ने भी चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, तरबूज को लेकर अब लोगों में डर का माहौल बन गया है. लेकिन असली सच्चाई रिपोर्ट पोस्टमार्टम आने के बाद ही पता चलेगी.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement