scorecardresearch
 

कटनी में दर्दनाक हादसा! कार-बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

कटनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत. (Photo: Representational 
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत. (Photo: Representational 

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक तेज़ रफ़्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे जगतपुर-उमरिया रोड पर हुई.

बरवारा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज केके पटेल ने बताया कि चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे. तभी एक तेज़ रफ़्तार कार और दोपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. तेज़ टक्कर की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए. चश्मदीदों ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम और अफ़रा-तफ़री मच गई.

यह भी पढ़ें: MP: कटनी में BJP नेता नीलू रजक की हत्या से भड़का आक्रोश, अकरम खान और प्रिंस जोसफ का शॉर्ट एनकाउंटर, TI सहित दो लाइन अटैच

पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मोटरसाइकिल सवारों को बरवारा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मरने वालों की पहचान धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25) के रूप में हुई है, जो उमरिया जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे.

Advertisement

उनके परिवार वालों के मुताबिक रामकिशोर, रामदास और इंद्रभान मज़दूर थे और सोमवार को महाराष्ट्र से काम करके लौटे थे. धीरेंद्र उन्हें लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से कटनी रेलवे स्टेशन गया था और जब वे घर लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया.

 हादसे में कार सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बरवारा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement