कटनी
कटनी (Katni) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है, जो कटनी नदी (Katni River) के तट पर स्थित है. यह कटनी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. यह शहर जबलपुर से 90 किमी की दूरी पर है और यहां से निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर है (Katni Jabalpur Airport). इस जिले का क्षेत्रफल 4,950 वर्ग किलोमीटर है (Katni Area). जिले में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Katni Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कटनी की जनसंख्या (Katni Population) 12.92 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 261 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 952 है. इसकी 71.98 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.92 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.56 फीसदी है (Katni literacy).
कटनी पूर्व की ओर सतना, उत्तर की ओर बीना, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर दक्षिण की ओर और जबलपुर पश्चिम की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक प्रमुख जंक्शन बिंदु है. यह चार मुख्य जंक्शन स्टेशन हैं- कटनी जंक्शन, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी मुरवारा और कटनी दक्षिण (Katni Transportation).
इस जिले के प्रमुख स्थलों में बडेरा चतुर्युग धाम, विजयराघवगढ़ किला और कामकंदला किला शामिल है (Katni Tourist places).
Sleemanabad Tunnel MP News: कटनी में देश की सबसे जटिल 11.95 किमी लंबी स्लीमनाबाद टनल का काम अंतिम दौर में. रीवा, सतना और मैहर समेत 5 जिलों के खेतों तक पहुंचेगा नर्मदा जल. पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
मध्य प्रदेश के कटनी में स्कूल जाते समय 10 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, चलती वैन का दरवाजा अचानक खुलने से तीसरी कक्षा का छात्र सड़क पर गिर गया और वाहन के पहिए की चपेट में आ गया. हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. पुलिस ने वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के कटनी में चलती स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुलने से 10 वर्षीय छात्र सड़क पर गिर गया और पहिए की चपेट में आ गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया. वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.
Delhi Satya Niketan Building Collapse: कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की दिल्ली में PG इमारत ढहने से मौत. IAS बनने का सपना लेकर गए छात्र का रक्षाबंधन के ठीक बाद दर्दनाक अंत. परिजनों में पसरा मातम.
मध्य प्रदेश के कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दूसरों की कुंडलियां देखकर ग्रह-नक्षत्रों का हाल बताने वाली सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी खुद कानूनी शिकंजे में फंस चुकी हैं. 19 अगस्त को एफआईआर दर्ज होते ही वह भोपाल में चल रही अपनी ट्रेनिंग छोड़कर अचानक गायब हो गईं.
CSP Neha Pachisia Katni Case: कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. हत्या के आरोपी से 2 करोड़ की जमीन महज 18 लाख में बिकवाने और उसे बेल दिलाने के आरोपों में अब SIT जांच शुरू हो गई है. देखिए 'लेडी सिंघम' के इस कारनामे की पूरी रिपोर्ट...
कभी एयर होस्टेस की नौकरी करने वाली नेहा पच्चीसिया ने MPPSC पास कर पुलिस सेवा में कदम रखा और DSP बनीं. लेकिन अब मध्य प्रदेश के कटनी में पदस्थ नेहा पच्चीसिया खुद FIR के घेरे में हैं. उनके खिलाफ हत्या के आरोपी की जमीन के सौदे में कथित दबाव, धोखाधड़ी और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. एयर होस्टेस से DSP बनने वाली नेहा पच्चीसिया की कहानी आखिर विवादों से होती हुई FIR तक कैसे पहुंची?
जमीन की खरीद में धोखाधड़ी और दबाव बनाने के आरोपों में फंसी कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सस्पेंड कर दिया है. देखिए इस फर्जीवाड़े की पूरी रिपोर्ट...
कटनी में पदस्थ सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विभागीय जांच के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कुठला थाने में DSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि हत्या के आरोपी के परिवार पर दबाव बनाकर करीब 82.86 लाख रुपये की गाइडलाइन वाली जमीन कम कीमत में रजिस्ट्री कराई गई.
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विधायक संजय पाठक की कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट को साइबर ठगों ने फंसाकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की. ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को झांसा दिया और दो ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर करवा ली.
कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया पर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली का आरोप लगा है. शिकायत के बाद एसपी ने उनके ड्राइवर को निलंबित कर दिया और तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया. मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है. इसी बीच हत्या के एक मामले में चालान देरी से पेश होने को लेकर भी विभागीय जांच तेज हो गई है.
MP के कटनी जिले में देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. जिले के स्लीमनाबाद में बनी तकरीबन 12 किलोमीटर लंबी इस टनल में अब सिर्फ दो मीटर खुदाई बाकी है. इसके बाद ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू होगा और पहली बार बरगी बांध का पानी बिना किसी पंप या लिफ्ट के विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा.
इंडियन रेलवे की यात्रा के दौरान चूहों द्वारा सामान को नुकसान पहुंचाए जाने के एक दिलचस्प मामले में उपभोक्ता आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है. ट्रेन के AC कोच में सफर कर रहे एक यात्री के कपड़े और बैग को चूहों ने कुतरा तो इसे आयोग ने 'सेवा में कमी' माना है और रेलवे पर हर्जाना ठोक दिया है.
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया. आरोप है कि कर्मचारी ने न सिर्फ मरीज के परिजनों से पैसे लिए बल्कि गाड़ी गंदी होने पर उन्हीं से एंबुलेंस की सफाई भी करवाई.
कटनी जिले में सड़क हादसे के घायल मरीज के साथ एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसने परिजनों से पैसे लिए और उनसे एंबुलेंस साफ करवाई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है.
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर बवाल हो गया. जिसके चलते बारातियों और पुलिस के बीच मारपीट हो गई और शादी भी नहीं हो सकी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अनोखा प्रयोग देखने को मिल सकता है. प्रदेश के सबसे रईस विधायकों में शुमार संजय सतेंद्र पाठक ने अपने ही कार्यकाल का मध्यवर्ती जनादेश कराने का ऐलान किया है.
कटनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Katni Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल पर महिलाओं और बच्चों सहित कुल 9 लोगों को बैठाकर ले जाता दिख रहा है.
कटनी जिले से सामने आई यह दुर्लभ तस्वीर आस्था और विज्ञान के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है. जंगल के राजा का भगवान भोलेनाथ के प्रति यह 'समर्पण' देखकर लोग इसे दिव्य मान रहे हैं, वहीं विशेषज्ञ इसे वन्यजीवों की सहज प्रवृत्ति का हिस्सा बता रहे हैं.
Katni School Wall Collapse News: कटनी जिले में सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. जर्जर दीवार गिरने से हुई इस मौत ने स्कूल सुरक्षा और खनन गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.