scorecardresearch
 

भोपाल: आधी रात को पटाखों की दुकान में लग गई आग, धमाकों से दहला इलाका, Video

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक पटाखा दुकान में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. घटना हलालपुर मार्ग स्थित एक पटाखा दुकान की है, जहां आधी रात के बाद अचानक आग भड़क उठी. दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे थे, इससे धमाके होने लगे. देखते ही देखते लपटें उठने लगीं. आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

Advertisement
X
बीती रात हुआ हादसा, इलाके में उठती रहीं कई फीट ऊंची लपटें. (Photo: Screengrab)
बीती रात हुआ हादसा, इलाके में उठती रहीं कई फीट ऊंची लपटें. (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके की सांसें रोक दीं. हलालपुर मार्ग पर स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई. दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे थे, इसलिए आग लगते ही धमाके होने लगे. आग की लपटें और लगातार हो रहे ब्लास्ट के बीच आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

मामला इसलिए और गंभीर हो गया, क्योंकि जिस दुकान में आग लगी, उसके ठीक पास एक पेट्रोल पंप भी मौजूद है. थोड़ी ही दूरी पर शहर का बड़ा पटाखा बाजार भी स्थित है. ऐसे में डर था कि अगर आग फैल गई तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आधी रात के बाद अचानक पटाखा दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं. कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में रखे पटाखे एक-एक कर फूटने लगे और लगातार धमाकों की आवाज आने लगी.

यहां देखें Video

धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. कई लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते पूरा इलाका अलर्ट मोड में आ गया. आग लगने की घटना आम नहीं थी. चिंता की सबसे बड़ी वजह थी दुकान के पास मौजूद पेट्रोल पंप. प्रशासन को डर था कि अगर आग वहां तक पहुंच गई तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं.

Advertisement

इसी खतरे को देखते हुए फायर विभाग ने मामले को हाई रिस्क मानते हुए शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं. दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने पर फोकस किया.

यह भी पढ़ें: नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से दहशत

पटाखों के ब्लास्ट के बीच राहत और बचाव कार्य में मुश्किल आ रही थी. दमकल कर्मियों को काफी सावधानी के साथ काम करना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक पटाखा दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. आग बुझने के बाद भी काफी देर तक इलाके में धुआं और बारूद की गंध महसूस की गई.

firecracker blasts near petrol pump massive midnight fire in bhopal filled area with smoke

गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया. इस हादसे के बाद एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित पटाखा दुकानों को लेकर बहस शुरू हो गई है. स्थानीय लोग पहले भी कई बार ऐसे कारोबारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटाने की मांग कर चुके हैं. लोगों का कहना है कि पटाखों जैसी ज्वलनशील सामग्री की दुकानें घनी आबादी के बीच होने से हमेशा खतरा बना रहता है. खासकर तब, जब उनके आसपास पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगहें भी मौजूद हों.

Advertisement

फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. फायर विभाग और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं. यह भी देखा जाएगा कि दुकान में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. इसी के साथ इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या ज्वलनशील सामग्री के भंडारण से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement