scorecardresearch
 

वो समझा मर गई, फिर खुद की भी ले ली जान... लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर ड्राइवर ने किया सुसाइड

भोपाल के पिपलानी में लक्ष्मण प्रसाद ने लिव-इन पार्टनर कल्पना पर हथौड़े से हमला किया और फिर खुद चाकू मारकर सुसाइड कर लिया. चरित्र पर शक के चलते हुआ था विवाद...

Advertisement
X
शक की सनक ने उजाड़ा हंसता-खेलता घर.(Photo: Representational)
शक की सनक ने उजाड़ा हंसता-खेलता घर.(Photo: Representational)

MP की राजधानी भोपाल में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. सोनागिरि सी-सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला को मृत समझने के बाद आरोपी ने खुद के गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली.

घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है. 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था और सोनागिरि सी-सेक्टर में रहता था. उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी. इसके बाद से वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना भारती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था.

कल्पना अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही थी. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि लक्ष्मण को कल्पना के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. 

Advertisement

इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. लक्ष्मण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते कल्पना को पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement