scorecardresearch
 

'लोगों से कहती है- मैं उसे पीटता हूं', लव मैरिज के 7 महीने बाद वीडियो बनाकर युवक ने दे दी जान

भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक युवक की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है. युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, जो अब वायरल हो रहा है. शादी के महज सात महीने बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.

Advertisement
X
शादी के 7 महीने में वीडियो बनाकर पति ने दे दी जान (Photo: itg)
शादी के 7 महीने में वीडियो बनाकर पति ने दे दी जान (Photo: itg)

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक की पहचान लगभग 25 साल के विकास के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से हुई थी. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद विकास घर से निकलकर एक होटल पहुंचा, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में विकास ने आरोप लगाया कि पत्नी से परेशान हो गया हूं, इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं. उसने यह भी कहा कि- मेरे परिवार ने पत्नी को अच्छे से रखा, लेकिन मुझे धोखा मिला. वो लोगों से कहती है कि मैं उससे मारपीट करता हूं जबकि उसने खुद मुझे प्रताड़ित किया हुआ है. वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है.  

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवक की तलाश करते हुए होटल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी.

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया शाहपुरा में विकास नामक युवक ने होटल में फांसी लगाई है. उसके भाई ने थाने में आकर बताया कि युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला गया था. आत्महत्या करने से पहले, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement