scorecardresearch
 

बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद मामले में गोली मारने का आरोप

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. एक आरोपी की तलाश जारी है. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं.

Advertisement
X
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार. (Photo: ITG)
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग को जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अंकित मिश्रा को भी हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद राजनगर कोर्ट में पेश किया गया.

जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथियों के साथ गांव में मौजूद थे. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे.

जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है.

एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement

इस घटना पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  बता दें, शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है. उन पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों से विवाद के आरोप लग चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement