scorecardresearch
 

पुण्यतिथि: ऐसा था शेक्सपियर का जीवन, पढ़ें उनके 10 अनमोल विचार

अपने नाटकों और कविताओं से साहित्य जगत पर राज करने वाले शेक्सपियर का  निधन 23 अप्रैल 1616 को हुआा था. 

Advertisement
X
william shakespeare
william shakespeare

अपने नाटकों, कविताओं से साहित्य जगत पर राज करने वाले विलियम शेक्सपियर का निधन आज ही के दिन 23 अप्रैल 1616 को हुआ था. आज उनकी 402वीं पुण्यतिथी है. उनका जन्म 1564 को ब्रिटेन के स्ट्रैटफोर्ड आन एवन में हुआ था. साहित्य जगत के सम्राट कहे जाने वाले विलियम शेक्सपीयर किसी एक मुल्क के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के साहित्यकार थे. उनकी लिखी हुई कृतियों का विश्व की कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है. उनकी कहानियों-नाटकों पर आधारित कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं. आज भी शेक्सपियर के नाटकों का जादू पूरी दुनिया पर छाया हुआ है.

ऐसे बीता बचपन

शेक्सपियर के माता-पिता का नाम जॉन शेक्सपियर और मेरी शेक्सपियर था. शेक्सपियर ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण बचपन में स्कूल छोड़ दिया था और छोटे-मोटे काम धंधे में लग गए थे. उन्होंने शुरू में थियेटर में नौकरी करना शुरू कर दिया और जल्द ही नाटकों से लगाव हो जाने के कारण लंदन के प्रमुख थियेटर्स में काम करने लगे. उसके बाद उन्होंने खुद नाटक लिखना शुरू किया. उनकी महत्वपूर्ण रचनाओं में हैमलेट, ऑथेलो, किंग लियर, मैकबेथ, जूलियस सीजर प्रसिद्ध हैं.

Advertisement

जानें शेक्सपियर के 10 अनमोल विचार

1. ये विश्व एक रंगमंच है, और सभी स्त्री-पुरुष सिर्फ पात्र हैं, उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है, और एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कई किरदार निभाता है.

2. होना और न होना यही तो सवाल है.

3. नरक खाली है और सारे शैतान यहीं मौजूद हैं.

4. एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है मगर वहीं एक बुद्धिमान खुद को मूर्ख समझता है.

5. प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े लोगों को कुछ नहीं दिखता.

6. मैं दुनिया में किसी भी चीज से उतनी मुहब्बत नहीं करता, जितना तुमसे करता हूं. क्या यह अजीब नहीं है?

7. मैंने जब तुम्हें देखा, तभी मैं प्यार में पड़ गया. तुम मुस्कुराई क्योंकि तुम ये जान गई थी.

8. तुम मुझसे मोहब्बत करो या नफरत दोनों मेरे पक्ष में ही है. गर तुम मुझसे मोहब्बत करते हो तो मैं तुम्हारे दिल में हूं, और गर नफरत करते हो तो मैं तुम्हारे दिमाग में हूं.

9. नाम में क्या रखा है, गर गुलाब को हम किसी और नाम से भी पुकारें तो वो ऐसी ही खूबसूरत महक देगा.

10. सितारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे हमारी जिंदगी का फैसला कर सकें, बल्कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement