scorecardresearch
 

नींबू के ये 7 उपाय चमकाएंगे पूरा घर

नींबू का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है और इसी के साथ इसके ब्लीचिंग जैसे प्राकृतिक गुणों के कारण इसका उपयोग घर की सफाई में भी किया जा सकता है...

Advertisement
X
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है

नींबू अपने चटपटे और खट्टे स्वाद की वजह से खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके कुछ खास गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने के लिए और घर की सफाई में भी खूब किया जाता है.

आइए जानें, नींबू के ऐसे ही 7 उपायों के बारे में जो आपके घर के हर कोने के चमका देंगे...

1. माइक्रोवेव को साफ करने के लिए इसे माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख दें. इसके बाद इसे निकाल ने और माइक्रोवेव को किचन टॉवल से साफ कर लें. यह एक बार फिर से नया सा हो जाएगा.

2. कूड़े के डिब्बे से बदबू हटाने के लिए नींबू के रस को अच्छी तरह से इसमें डालें और फिर ठंडे पानी से इसे धो दें.

3. सब्जी काटने के चॉपिंग बोर्ड से फल और सब्जी के दाग हटाने के लिए नींबू के टुकड़े को इस पर रगड़ने से दाग और सब्जी की महक दोनों निकल जाएगी.

Advertisement

4. कपड़ों से दाग हटाने के लिए नींबू के टुकड़े को उस दाग पर रगड़े और फिर इसे धोकर धूप में सूखा लें. दाग गायब हो जाएगा.

5. बाथरूम में लगे स्टील के नल में लगे दाग हटाने में भी नींबू बहुत काम आता है.

6. सिंक साफ करने के लिए नींबू को नमक में नि‍चोड़ कर एक गाढ़ा पेस्‍ट बना लें और उसको कर सिंक की सफाई करें.

7. आप खिड़कियों के शीशे, शीशे के दरवाजे और यहां तक कि अपनी कार के शीशों को भी नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement