आपने ये तो सुना होगा कि गर्भावस्था में अगर महिला डिप्रेशन या किसी प्रकार की चिंता में हो तो होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ता है. पर हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, गर्भकाल के दौरान अगर पिता अवसादग्रस्त हो तो भी बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
अध्ययन में पाया गया है कि पिता के अवसाद के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे का जन्म कई बार समय से पहले हो जाता है. यानी पिता के अवसादग्रस्त रहने से भी समय पूर्व प्रसव का
स्वीडन के 'सेंटर फॉर हेल्थ इक्विटी स्टडीज' की डॉक्टर एंडर्स जर्न के मुताबिक, हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि अवसाद से पीड़ित माता-पिता दोनों ही संतान के अपरिपक्व जन्म के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. के ही मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जानी चाहिए.
डॉक्टर एंडर्स के अनुसार, साथी का अवसाद गर्भवती महिला के लिए अवसादग्रस्त होने की सबसे बड़ी वजह होती है, जिसकी वजह से संतान के निश्चित समय से पहले जन्म लेने का खतरा बढ़ जाता है.
पिता के अवसादग्रस्त रहने से शुक्राणु की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. इस अध्ययन के नतीजे पत्रिका 'बीजेओजी' में प्रकाशित किए गए हैं.