scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

हवन के साथ पढ़ी कुरान खानी, हिंदू पति संग हानिया ने नए घर में रखा कदम, परिवार संग की गृह प्रवेश पूजा

haania manzar interfaith marriage
  • 1/10

दिल्ली की मशहूर इंफ्लुएंसर, फैशन डिजाइनर और ब्यूटी ब्लॉगर हानिया आमिर इन दिनों चर्चा में है. हानिया ने नया घर खरीदा है और पति संग गृह प्रवेश किया. 

haania manzar interfaith marriage
  • 2/10

परिवार की मौजूदगी में हुए इस गृह प्रवेश की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट की वैसे ही तहलका मच गया. यूजर्स कहने लगे कि यही है विविधता में एकता की मिसाल. 

haania manzar interfaith marriage
  • 3/10

दरअसल, हानिया मुस्लिम धर्म से आती हैं, लेकिन उनके पति देवांश हिंदू हैं. गृह प्रवेश के दौरान कपल एक ही धर्म को तवज्जो न देते हुए हवन के साथ ही कुरान खानी भी पढ़ी. 

Advertisement
haania manzar interfaith marriage
  • 4/10

कपल ने फोटोज पोस्ट कीं, जहां हानिया और देवांश इस्लाम धर्म के मुताबिक दुआ पढ़ते, और हिंदू के अनुसार हवन में आहुती देते भी नजर आए. उनका ऐसा करना फैंस को बहुत इम्प्रेस कर गया.

haania manzar interfaith marriage
  • 5/10

कैप्शन में कपल ने लिखा- नया घर, दो खूबसूरत परंपराएं और दिल में ढेर सारा आभार. कुरान खानी और हवन से लेकर दोनों परिवारों के एक साथ आने तक, यह दिन दुआओं, आशीर्वाद, प्यार और नई शुरुआतों से भरा रहा. हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए अल्हम्दुलिल्लाह.

haania manzar interfaith marriage
  • 6/10

हानिया और देवांश की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. इसका जिक्र उन्होंने आईडीवा को दिए इंटरव्यू में किया था. हानिया ने बताया था कि दोनों पहली बार 15 की उम्र में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे. इसके बाद प्यार हुआ. 

haania manzar interfaith marriage
  • 7/10

हालांकि इनके रिश्ते में धर्म जरूर आड़े आया था. सालों की प्रेम कहानी को शादी में बदलने का जब हानिया और देवांश ने तय किया तो दोनों के पिता दीवार बने. सास जहां पहले से ही हानिया को अपनी बहू मान चुकी थीं, वहीं ससुर को महीनों लगे. हालांकि हानिया के पिता ने लास्ट मिनट पर हामी भरी थी.

haania manzar interfaith marriage
  • 8/10

हानिया ने बताया कि शादी के बाद सिचुएशन्स पूरी तरह से बदल चुके हैं. सभी ने कपल को खुले दिल से अपनाया. दोनों परिवार इतने अच्छे से घुलमिल गए कि सभी त्योहार, चाहे वो ईद हो या दिवाली साथ मिलकर मनाते हैं. हानिया सिंदूर लगाकर करवा चौथ भी मनाती हैं. कपल का एक बेटा भी है.

haania manzar interfaith marriage
  • 9/10

लेकिन बावजूद इसके ट्रोल्स अब भी उनके पीछे पड़े होते हैं. वो कोई पोस्ट करें कुछ धर्म के ठेकेदार उन्हें इस्लाम और कुरान समझाने आ जाते हैं. लेकिन अब हानिया को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है. वो कहती है जब मेरा परिवार मेरे साथ है, हम खुश हैं तो किसी को क्या लेना देना.

Advertisement
haania manzar interfaith marriage
  • 10/10

(Photos: Instagram @haaniamanzar)

Advertisement
Advertisement