scorecardresearch
 

200MP के दो कैमरे, बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस, ऐसा होगा OnePlus 16T

OnePlus 16T को लेकर नया खुलासा है, जिसमें बताया है कि इस स्मार्टफोन में एक नहीं बल्कि 200MP के दो-दो कैमरे मिलेंगे. साथ ही इस मोबाइल में पावपफुल प्रोसेसर का दिया गया है. यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है.

Advertisement
X
OnePlus 16T जल्द ही लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)
OnePlus 16T जल्द ही लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)

OnePlus एक नए स्मार्टफोन तैयार कर रहा है, जिसका नाम OnePlus 16T होगा. यह एक पावरपुल स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP के दो-दो कैमरे मिलेंगे. इसमें पावरफुल प्रोसेसर डाइमेंसिटी 9600m चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वनप्ल्स के अपकमिंग फोन मेंबड़ा बैटरी पैक भी देखने को मिलेगा. 

OnePlus 16T को लेकर लीक्स रिपोर्ट्स में दावा किया है कि वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. यह न्यू कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा. लीक्स के मुताबिक, OnePlus 16T में 6.35 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसके साथ 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. 

OnePlus 16T में मीडियाटेक के 3nm डाइमेंसिटी 9600m चिपसेट का इस्तेमाल किया  जाएगा, जो एक पावरफुल चिपसेट है. वनप्लस 16T यूजर्स को IP69 रेटिंग मिली है. 

OnePlus 16T का कैमरा 

OnePlus 16T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया है, जो असल में पेरिस्कोप लेंस है. 

यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus का फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग भी

Advertisement

OnePlus 16T में मेटल फ्रेम दिया गया है और इसकी थिकनेस 9mm से भी कम बताई गई है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर काम करता है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी जा सकता है, जिसके साथ 80W का फास्ट चार्जर देखने को मिलेगा. वहीं, OnePlus 15T में 7500mAh की बैटरी दी गई थी और उसमें 100W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलेगा. 

कंपनी ने अभी OnePlus 16T को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. ना ही कंपनी ने कीमत को लेकर खुलासा किया है और ना ही लॉन्च टाइम लाइन का जिक्र किया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement