scorecardresearch
 

फ्रिज की बदबू दूर करने के कारगर उपाय

फ्रिज में हम खाने-पीने की चीजों को ये सोचकर रखते हैं कि वे वहां सुरक्षित हैं लेकिन अगर फ्रिज से बदबू आने लगे तो समझ जाइए कि आपके फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित नहीं रह गया है.

Advertisement
X
Effective way to remove the smell
Effective way to remove the smell

कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखी चीजों की गंध आपस में मिलकर बदबू में बदल जाती है. या अगर कुछ सड़ जाए तो भी फ्रिज से बदबू आने लगती है.

फ्रिज में हम खाने-पीने की चीजों को ये सोचकर रखते हैं कि वे वहां सुरक्षित हैं लेकिन अगर फ्रिज से बदबू आने लगे तो समझ जाइए कि आपके फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित नहीं रह गया है. ऐसे में फ्रिज की बदबू दूर करना बहुत जरूरी हो जाता है. फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैंः

1. खाने का सोडा

खाने वाले सोडा को फ्रिज में एक कटोरी में रख दें. आप इसे स्थायी रूप से भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

2. संतरा या पुदीने के अर्क से

संतरा या पुदीने का अर्क फ्रिज की बदबू को दूर करके उसे एक बहुत अच्छी खुशबू से भर देता है. इसमें बदबू सोखने की क्षमता होती है. आप जिस पानी से फ्रिज साफ करें उसमें इनके अर्क की कुछ बूंदें मिला दें. आप चाहें तो इसे कटोरी में

Advertisement

3. काॅफी के बीज

काॅफी की कुछ बीन्स को कटोरी में रखकर फ्रिज में रख दें. फ्रिज से न केवल बदबू चली जाएगी बल्कि काॅफी की सोंधी खुशबू भी आने लगेगी.

4. नींबू

अगर आप चाहें तो नींबू की कुछ बूंदों को एक कटोरी में पानी के साथ मिलाकर रख सकती हैं. या फिर आधे कटे नींबू को यूं भी फ्रिज में रख सकती हैं.

5.न्यूजपेपर

अखबार फ्रिज की बदबू को सोख लेता है. आप चाहे तो पहले से ही फ्रिज में रखी जाने वाली चीजों को पेपर से लपेट दें. अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती हैं तो फ्रिज में पेपर का एक बंडल रख दीजिए. बदबू चली जाएगी.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement