scorecardresearch
 

इस देश में महिलाओं को अकेले निकलने पर मनाही, जानें क्या है कारण

60 साल से कम उम्र की महिलाएं अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं. यह फरमान एक देश के मिलिट्री के अधिकारियों ने जारी किया है. जानिये, कौन सा है वो देश और क्यों जारी किया गया है यह फरमान...

Advertisement
X
त्रिपोली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हॉल में फ्लाइट की प्रतिक्षा   करते पैसेंजर, फोटो: रायटर्स
त्रिपोली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हॉल में फ्लाइट की प्रतिक्षा करते पैसेंजर, फोटो: रायटर्स

पूर्वी लीबिया में महिलाओं को लेकर एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है. नए फरमान के मुताबिक लीबिया की कोई भी महिला अकेले यात्रा नहीं कर सकती. खासतौर से अगर उन्हें देश से बाहर जाना है तो इसके लिए उनके साथ किसी पुरुष का होना अनिवार्य कर दिया गया है.

यह फरमान लीबिया स्थ‍ित त्रिपोली के प्रमुख मिलिट्री अधिकारी अब्दुल-रजेक-अल-नधौरी ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है.

अब्दुल रजेक ने एक टीवी पर दिए गए एक अपने इंटरव्यू में कहा कि दरअसल, अक्सर विदेश यात्रा करने वाली महिलाओं को विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसे में राष्ट्र की सुरक्षा दाव पर लग सकती है. इसलिए विदेश यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ पुरुष अभि‍भावक या साथी का होना अनिवार्य कर दिया गया है.

Advertisement

नये नियम 60 साल से कम उम्र की सभी महिलाओं पर लागू होंगे और इसमें वायु, जल और थल यात्राएं शामिल होंगी.

 

Advertisement
Advertisement