scorecardresearch
 

काेहरे में ड्राइविंग करने को हैं मजबूर, तो दुर्घटना से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

कोहरे की वजह से रात और सुबह दुघर्टना होने की आशंका 40 फीसदी बढ़ जाती है. ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग और भी जरूरी हो जाती है. इस कोहरे वाले मौसम में आप किस तरह सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं आइये जानते हैं.

Advertisement
X
driving in fog
driving in fog

हर साल धुंध और कोहरे की वजह से हजारों लोगों की जान चली जाती है और हजारों की संख्या में लोग विकलांग हो जाते हैं. ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग से न केवल सड़क हादसे कम किए जा सकते हैं, बल्कि ऐसा करके लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है. इन बातों का ख्याल रखकर घने कोहरे में आप भी सुरक्षि‍त ड्राइविंग कर सकते हैं.

लो बीम पर रखें हेडलाइट
गाड़ी की हेडलाइट्स को हाई बीम पर रखने की बजाय लो बीम पर रखें. ऐसा करने से आपको देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थ‍िति का पता चल पाएगा.


लाइन में चलाएं
कोहरा घना हो तो सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी ड्राइव करें. इसका लाभ यह होगा कि बिना किसी भटकाव के आपकी गाड़ी सीधी लाइन में चलती रहेगी.

Advertisement

करें पीली लाइट को फॉलो
गाड़ी ड्राइव करने वाले व्यक्त‍ि की आसानी के लिए सड़कों पर पीली लाइट लगाई जाती है. आप इसे फॉलो करें. इसकी मदद से आप कोहरे में भी आसानी से ड्राइविंग कर सकते हैं.


दूरी का रखें ध्यान
कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप सामने वाली गाड़ी से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें. दरअसल, कोहरे में सड़कें गीली होती हैं, इसलिए संभव है कि जब तक आप ब्रेक लगाएं, तब तक आपकी गाड़ी, दूसरी गाड़ी से टकरा जाए. इसलिए यह जरूरी है कि आप दूरी का ख्याल रखें.

इंडिकेटर
आपको गाड़ी आगे कहीं से मोड़नी है तो उसके लिए पहले से ही इंडिकेटर देना शुरू कर दें. मोड़ के आने पर इंडिकेटर न दें और न ही बिना इंडिकेटर दिए मुड़ें. इससे एक्सीडेंट की आशंका बढ़ जाती है.


फॉग लाइट का लें सहारा
घने कोहरे में हेडलाइट के साथ फॉग लाइट जलाना न भूलें. यह धुंध काटने में मददगार साबित होता है. कुछ लोग धुंध में सिर्फ फॉग लाइट का सहारा लेते हैं. ये भी गलत है. दूर से आने वाले लोगों को फॉग लाइट दिखाई नहीं देती. इसलिए हेडलाइट्स बंद करके सिर्फ फॉग लाइट से काम न चलाएं.


स्पीड पर रखें कंट्रोल
कोहरे में रैश ड्राइविंग या तेज ड्राइ‍विंग न करें. स्पीड को कंट्रोल में रखते हुए गाड़ी की गति धीमी रखें. इससे आप और दूसरे भी सुरक्षति रहेंगे. ये बात भी गौर करने वाली है कि गाड़ी ड्राइव करते हुए आप ओवरटेक करने की कोशिश न करें. दूसरी गाडि़यों से दूरी बनाकर रखें.

Advertisement


रेडियम टेप
कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए आप अपनी गाड़ी के पीछे रेडियम टेप या रि लेक्टर लगावा लें. इससे पीछे वाली गाड़ी को आपकी स्थ‍िति का पता चलता रहेगा.

Advertisement
Advertisement