scorecardresearch
 

ये अलार्म क्लॉक नींद से जगाने को देती है शॉक

सुबह उठने में अगर आपको भी तकलीफ होती है, तो ये अलार्म क्लॉक आपकी मदद कर सकती है. आपको जगाने के लिए यह आपके साथ क्या करेगी, आइये जानते हैं.

Advertisement
X
sleeping till late morning
sleeping till late morning

सुबह-सुबह बिस्तर से निकलने का मन किसी का नहीं होता. खासतौर से सर्दियों की सुबह की नींद तो बहुत ही मीठी और प्यारी होती है. पर आपकी ये मीठी नींद आपके ऑफिस और कॉलेज में लेट होने का कारण भी बन सकती है. कई लोग ऑफिस में लेट होने से बचने के लिए और जल्दी उठने के लिए अलार्म क्लॉक सेट करते हैं. पर उसका नतीजा भी शून्य ही निकलता है. क्योंकि वो अलार्म बंद कर दोबारा सो जाते हैं.


ऐसे में मनीष सेठी की कंपनी पेवलॉक ने एक ऐसी अलार्म घड़ी बनाई है, जो आपको नींद से जगाने के लिए आवाज नहीं, शॉक देगी. इस घड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह आपके शरीर के अलार्म क्लॉक के हिसाब से तालमेल बिठा सकती है. यानी आपकी नींद पूरी हुई या नहीं इसकी मदद से आप अंदाजा लगा सकते हैं.

Advertisement


बता दें कि पेवलॉक लाइफस्टाइल से संबंधित परेशानियों का हल निकालती है. मसलन, नाखून चबाना, सिगरेट पीना आदि. सोशल नेटवर्किंग साइट को लेकर भी अगर किसी प्रकार लत है तो यह उसका सोल्यूशन भी निकालती है.


Advertisement
Advertisement