शादी जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है. इसके बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. शादी होने के साथ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के अलावा आपकी फ्रीडम पर भी रोक लग जाती है. इसीलिए बहुत जरूरी है कि शादी करने से पहले आप अपने होने वाले हमसफर के बारे ये जानकारियां हासिल कर लें.
अपने पार्टनर से जरूर पूछे ये 5 सवाल:
1: कहीं दबाव में तो नहीं हो रही है शादी
आजकल ज्यादातर लड़के-लड़कियों के पहले से अफेयर होते ही हैं इसीलिए सबसे पहले आपको उससे यह पूछना चाहिए कि क्या आप यह शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं या आपको पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते शादी करनी पड़ रही है. दोनों का ही जीवन बर्बाद हो जाता है.
2: शौक और आदतें क्या हैं ?
अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद के बारे में पूछें. ऐसा करने से आधी से ज्यादा चीजें अपने आप ही क्लीयर हो जाती हैं. उनसे जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह के लड़के-लड़की पसंद हैं, और क्या उसे अधिक घूमने-फिरने में दिलचस्पी है...जैसी तमाम चीजें जानना जरूरी है.
3: रोमांस के बारे विचार
यह एक बहुत ही जरूरी टॉपिक है जिसे ज्यादातर लोग सहज न होने के कारण नजरअंदाज कर देते हैं. शादी के पहले रोमांस के बारे में शादी से पहले सेक्स के बारे में आपके साथी की क्या राय है. क्या वह शादी के बाद भी दोस्तों से वैसे ही संबंध बनाए रखेगा, जैसे पहले रखता है.... आदि सवाल अपने साथी से जरूर करें.
4: नौकरी वाली लड़की से कोई दिक्कत तो नहीं
आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके साथी के जीवन का लक्ष्य क्या है. वह अपने करियर में क्या मुकाम हासिल करना चाहता है. साथ ही यह बात भी क्लीयर कर लेनी चाहिए कि अगर आप शादी के बाद जॉब करना चाहें तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं. अक्सर ज्यादातर जॉब करने वाली महिला ये चाहती है कि उसे एक ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो उसके इस पैशन को बढ़ावा दें. पहले ही ये सब बातें क्लियर कर लेने से आगे मन-मुटाव की संभावनाएं कम रहती हैं.
5: फैमिली प्लानिंग
शादी से पहले फैमिली प्लानिंग के बारे में अपने पार्टनर के विचार जानना बहुत जरूरी है. बात आगे बढ़ने से पहले ही यह पूछ लेना चाहिए कि वह शादी के बाद कब और कितने बच्चे चाहते हैं, बच्चों को लेकर, हनीमून को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है. इस तरह आपको यह जानने का मौका मिल जाएगा कि आप दोनों का तालमेल कहां तक बैठ सकता है और आप एक ही लय पर सोचते हैं या नहीं.