Neetu Bisht Lakhan Arjun Rawat Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी दिलचस्प वीडियोज और फैमिली व्लॉग्स के लिए मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाते हैं और लोग खूब प्यार भी लुटाते हैं. इन दिनों वोअपने देवर की शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, शादी के हर फंक्शन की झलकियां वह लगातार अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.
हाल ही में नीतू के डांस वीडियोज ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान अपनी तरफ खींचा था, अब उनका और लखन का एक कपल डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी केमिस्ट्री के फैन हो गए हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
देवर की संगीत नाइट में नीतू ने अपने पति लखन के साथ स्टेज पर शानदार रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस दी. जैसे ही दोनों ने स्टेज पर एंट्री की, माहौल तालियों और सीटियों से गूंज उठा. कपल ने पूरे कॉन्फिडेंस और एनर्जी के साथ अजय देवगन के सॉन्ग ‘बस तेरी धूमधाम है’ गाने पर डांस किया. इस दौरान दोनों के एक्सप्रेशंस, केमिस्ट्री और सिंक देखकर वहां मौजूद लोग भी झूम उठे.
डांस के दौरान कई ऐसे क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले, जब नीतू और लखन एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई लोगों ने लिखा कि दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और उनकी केमिस्ट्री कमाल की है.
नीतू बिष्ट ने संगीत के लिए बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना था. नीतू ने हल्के शिमरी वर्क वाला स्टाइलिश लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं. लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और फ्लोई दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था.
इस लहंगे के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और कंगन पहने थे, जो उनके लुक को परफेक्ट टच दे रहे थे. उनके सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले वेवी हेयरस्टाइल ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए थे, हर किसी की नजर बस उन्ही पर ठहर गई थी.
नीतू ही नहीं बल्कि उनके पति लखन भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने वेलवेट कोट के साथ व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी थी. दोनों का ये स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.