
Weight Loss Journey: घर-परिवार की जिम्मेदारी, बच्चों की परवरिश और काम के बीच महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर उतना ध्यान नहीं दे पातीं जितनी उन्हें देना चाहिए. इसके कारण अक्सर उनका उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ने लगता है या फिर कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी महिला की कहानी वायरल हो रही है जिसने अपने 5 बच्चों को संभालते हुए भी अपना करीब 62 किलो वजन कम किया है. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए न तो कोई सर्जरी कराई है और ना ही कोई वेट लॉस दवा ली है.
ट्रांसफॉर्मेशन का कारण
डेली मेल के मुताबिक, महिला का नाम ब्रुक क्लर्किन है. उनकी जर्नी की शुरुआत तब हुई जब उन्हें रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होने लगी. जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई, उनका मेटाबॉलिज्म धीमा होता गया और उनका वजन स्टोर होना शुरू हो गया.

लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अपने आपको जब आइने में देखा तो वो समझ चुकी थीं कि यदि उन्हें बच्चे पालने हैं तो वजन कम करना होगा. उस समय उनका अधिकतम वजन 124 किलो हो गया था.
बिना सर्जरी और इंजेक्शन के ऐसे मिली सफलता
आजकल वजन घटाने के लिए लोग शॉर्टकट के तौर पर सर्जरी या 'फैट बर्निंग इंजेक्शन' का सहारा लेते हैं. हालांकि, ब्रुक ने नेचुरल तरीके से वेट लॉस करने का मन बनाया. उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी में 2 चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया. डाइट कंट्रोल और कंसिस्टेंसी.
उन्होंने अपनी डाइट से प्रोसेस्ड शुगर, जंक फूड और हाई-कैलोरी वाली चीजों को पूरी तरह बाहर कर दिया था.
क्या था डाइट और वर्कआउट का सीक्रेट?
अपनी डाइट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रोटीन से भरपूर खाना और हरी सब्जियों को प्राथमिकता देती हैं. पोर्शन कंट्रोल (कम मात्रा में खाना) उनके रूटीन का सबसे अहम हिस्सा रहा.
वर्कआउट की बात करें तो उन्होंने भारी-भरकम जिम जाने के बजाय घर पर ही एक्सरसाइज और लंबी पैदल वॉक करने से शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाई और इसे एक लाइफस्टाइल बना लिया.
इतना अधिक वजन घटाने के बाद ब्रुक की स्किन लूज हो गई थी. इस पर बात करते हुए उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि उन्हें अपनी इस स्किन से डर नहीं लगता. उनके मुताबिक, यह उनके स्ट्रगल और जीत का नतीजा है. वह दूसरी महिलाओं को भी यही सलाह देती हैं कि फिट होने का मतलब सिर्फ पतला होना नहीं, बल्कि अंदर से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करना है.