scorecardresearch
 

10 कदम चलने में फूल जाती थीं सांस, 133 Kg की लड़की ने घटाया 63 किलो वजन, बताया कैसे

133 किलो वजन और गंभीर बीमारियों के साथ जी रही एक 22 साल की लड़की ने अपना गजब ट्रांसफॉर्मेशन किया है. मॉडर्न साइंस और सही डाइट के मेल ने उसकी जिंदगी बदल दी है.

Advertisement
X
22 साल की लड़की ने अपनी पूरी लाइफ बदल ली है. (Photo: Facebook/holly.barron.589)
22 साल की लड़की ने अपनी पूरी लाइफ बदल ली है. (Photo: Facebook/holly.barron.589)

Weight Loss Transformation: वजन घटाने के काफी सारे लोग काफी मुश्किल मानते हैं लेकिन यदि आप सही दिशा में सही गाइडेंस में मेहनत करें तो काफी आसानी से वजन कम किया जा सकता है. लेकिन आजकल लोग शॉर्ट कट के लिए तरह-तरह की गोली-दवाई ले रहे हैं, घंटों ट्रेडमिल पर भाग रहे हैं. लेकिन एक 22 साल की लड़की ने 6 महीने में अपना 63 किलो वजन कम कर लिया है. इसके लिए उसने कोई अधिक मेहनत नहीं की यानी कि बस पॉजीटिव अप्रोच से उसने अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. तो आइए जानते हैं कौन है ये लड़की और कैसे उसने वेट लॉस किया.

133 किलो था वजन

ब्रिटेन की रहने वाली हॉली बैरन का सबसे अधिक वजन करीब 133 किलो था. वहीं 20 वर्ष की आयु में उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का पता चला था. उनके बढ़ते वजन ने उन्हें न केवल उनके घुटनों पर दबाव डाला, बल्कि उन्हें पीसीओएस और स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बना दिया. 

हालत ऐसी थी कि चंद कदम चलना भी पहाड़ चढ़ने जैसा लगता था. लेकिन जब पारंपरिक तरीके फेल होने लगे, तो उन्होंने एक साहसी फैसला लिया. मॉडर्न मेडिकल साइंस और सही लाइफस्टाइल की मदद से उन्होंने न सिर्फ 63 किलो वजन कम किया, बल्कि आज वह पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रही हैं.

इंजेक्शन से की ली मदद

May be an image of one or more people

हॉली का कहना था, 'मैं हमेशा से मोटी रही थीं. मैंने सबकुछ किया लेकिन अपना वजन कम नहीं कर पाई. इसी वजह से स्कूल में और रोजमर्रा की जिंदगी में मुझे तंग किया जाता था और लोग मुझे मेरे असली रूप में नहीं देखते थे, बल्कि सिर्फ एक मोटे व्यक्ति के रूप में देखते थे.'

Advertisement

'मैंने स्कूल छोड़ दिया और मुझे डायबिटीज और पीसीओएस का पता चला और मेरी जिंदगी रातोंरात बदल गई. अचानक 1 साल में मेरा वजन इतना अधिक हो गया. मेरे डायबिटीज क्लिनिक ने मुझे वेट लॉस इंजेक्शन की सलाह दी थी.'

हॉली ने जून 2025 से 2.5 मिलीग्राम की खुराक लेना शुरू किया था. इस वीकली इंजेक्शन से उनके शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ गया जिससे डाइजेशन धीमा हुआ और भूख को कम करने में मदद मिली. उन्होंने करीब 8 महीने तक ये दवा ली. लेकिन इसके साथ उन्होंने अपनी डाइट में भी काफी बदलाव किया था जिससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिली.

क्या डाइट लेती थीं हॉली

हॉली ने इंटरव्यू में बताया था कि पहले वो जंक फूड काफी अधिक खाती थीं. उनसे डॉक्टर ने कहा था ये दवाइयां तब ही रिजल्ट देंगी, जब वह अपनी ओवरऑल लाइफस्टाइल को सही रखेंगी. इसके लिए उन्होंने नाश्ते में टर्की और चिकन ग्रिल खाना शुरू किया. शाम के खाने में चिकन सलाद था. इसके साथ ही वे फुल फैट मेयोनीज़ का इस्तेमाल करती थीं क्योंकि उससे उन्हें कैलोरी को बैलेंस करने में मदद मिलती थी.

हॉली की डाइट की बात करें तो उन्होंने हाई-प्रोटीन और कम कार्ब्स वाला खाना शुरू किया था. शुगर और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह छोड़ दिया था. जैसे-जैसे वजन कम हुआ, उन्होंने हल्की वॉक और बाद में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अपनी रूटीन में शामिल किया. असल बात तो ये है कि उन्होंने 6 महीने तक कोई चीट मील नहीं ली थी और एक ही तरह के खाने को 6 महीने तक खाया.

Advertisement

वेट लॉस इंजेक्शन आज के समय में काफी चर्चा में हैं लेकिन आपको कभी भी बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं लेना चाहिए क्योंकि हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है और इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement