बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को तीसरी शादी के बाद बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है. वायरल ऑडियो में उनकी तीसरी शादी और 'लव जिहाद' जैसे आरोपों का जिक्र करते हुए गंभीर धमकी दी गई है. धमकी में आमिर खान की सांसें बंद कर देने और अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है. मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इसकी जांच में जुट गई हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है.