मुश्किल वक्त में अगर किसी अपने का साथ मिल जाए, तो इंसान बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना कर सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की मिसाल पेश कर रहा है जिसमें एक उबर ड्राइवर ने अपनी संघर्ष भरी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के बाद उनकी नौकरी चली गई थी, लेकिन पत्नी के सहयोग से उन्होंने नई शुरुआत की. बाइक से उबर चलाना शुरू किया और आज वह हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं.
हार्ट अटैक से गई नौकरी
दरअसल, सोशल मीडिया पर उबर ड्राइवर का एक वीडियो वायरव हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि पिछले साल हार्ट अटैल आने के बाद उनके रिश्तेदार ने ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया. उनका कहना था कि वह अब फैक्ट्री में कोई भारी सामान नहीं उठा सकते हैं इसलिए वह अब यहां काम नहीं कर सकते हैं.
हर महीने इस तरह चलता था घर
वीडियो में उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. वह बताते हैं कि वैसे तो वह बिहार के रहने वाले हैं लेकिन उनके पास नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक सोसाइटी में 80 लाख रुपये की कीमत के 2 फ्लैट हैं, जहां से उन्हें 80 हजार रुपये किराए के तौर पर आते हैं. लेकिन बीमारी के बाद वह खाली नहीं बैठना चाहते थे. वीडियों में उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को भी दिखाना चाहता हूं कि बीमारी के बाद वह बेकार नहीं हुए हैं.
पत्नी बनी सहारा
इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया. अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए उन्होंने सबसे पहले तो दो महीने के लिए स्कूटी किराए पर ली और दिल्ली घूमी. इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें बाइक दिलाई और फिर उन्होंने बतौर उबर ड्राइवर काम करना शुरू कर दिया. वह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हैं और 50 हजार से ज्यादा की कमाई करते हैं.