scorecardresearch
 

Unwanted Hair Removal at Home: बिना वैक्सिंग-शेविंग! हाथ-पैरों के बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान तरीके, स्किन होगी मक्खन जैसी सॉफ्ट

Unwanted Hair Removal at Home: अगर आप हाथ-पैरों के अनचाहे बालों से परेशान हैं और वैक्सिंग या शेविंग नहीं करना चाहती तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से हाथ-पैरों के बाल हटाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
बिना वैक्सिंग और शेविंग के कैसे हटाएं हाथ-पैरों के बाल? (Photo- ITG)
बिना वैक्सिंग और शेविंग के कैसे हटाएं हाथ-पैरों के बाल? (Photo- ITG)

Unwanted Hair Removal at Home: हाथ-पैरों के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग या शेविंग का सहारा लेती हैं. लेकिन, कुछ लोगों को वैक्सिंग से जलन और खुजली होने लगती है और बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई होने लगती है. ऐसे में आप चाहे तो अनचाहे बालों को हटाने के लिए नेचुरल तरीके भी अपना सकते हैं.  आज हम आपको 3 आसान उपाय बताएंगे जो हाथ-पैरों के बालों को आसानी से हटाने में आपकी मदद करेंगे.

बेसन और हल्दी का पेस्ट
बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए  2 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी और थोड़ी दही या दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने हाथ और पैरों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दे. जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं. इसे लगाने के कुछ ही दिनों में बाल पतले होकर कम नजर आने लगेंगे. यह पेस्ट स्किन को क्लीन तो करता ही है, साथ ही चेहरे की चमकदार भी बनाता है.

मसूर दाल और दूध
हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए आप मसूर दाल और दूध का उपयोग कर सकती हैं. इसके लिए मसूर दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह पिसकर दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट हाथ-पैरों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से स्क्रब की तरह रगड़कर साफ कर लें. रेगुलर मसूर दाल का इस्तेमाल करने से स्किन के बाल धीरे-धीरे कमजोर हो कर कम होने लगते हैं.

Advertisement

चीनी और नींब बनाएं पेस्ट
आप चाहें तो घर पर देसी वैक्स भी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए चीनी, नींबू का रस और थोड़ा पानी बराबर मात्रा में लेकर गैस पर गर्म करें. जब चीनी पिघलकर हल्का सुनहरा रंग लेने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. अब इस पेस्ट को बालों की दिशा में चेहरे पर लगाएं. इसके ऊपर कपड़े की पट्टी रखें और अच्छे से दबाएं. फिर एक झटके में बालों की उल्टी दिशा में खींच लें. इससे बाल आसानी से निकल जाएंगे.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement