scorecardresearch
 

How to make Perfect Malai Kofta: मलाई कोफ्ता बनाते समय टूट जाते हैं कोफ्ते? बस मिला दें ये चीज, बनेंगे फूले-फूले और परफेक्ट

Perfect Malai Kofta: अगर आपका भी गर्मियों में रोज की दाल और सब्जी से कुछ टेस्टी और हटके खाने का मन करता है तो मखमली मलाई कोफ्ता आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां हम आपको रेस्टोरेंट की तरह परफेक्ट मलाई कोफ्ता बनाने की टेक्नीक बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट मलाई कोफ्ता (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट मलाई कोफ्ता (Photo: ITG)

Perfect Malai Kofta: मलाई कोफ्ता एक ऐसी शाही डिश है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन अक्सर घर पर इसे बनाते समय सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि कोफ्ते या तो तेल में जाते ही टूट जाते हैं या फिर ग्रेवी में डालते ही पूरी तरह घुल जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आज हम आपको का एक ऐसा सीक्रेट बताने जा रहे हैं जिसे कोफ्ते के मिक्चर में मिलाते ही आपके कोफ्ते न तो टूटेंगे, न घुलेंगे और एकदम फूले-फूले और परफेक्ट बनेंगे.

इस ट्रिक से परफेक्ट बनेंगे कोफ्ते

कोफ्ते के मिश्रण (पनीर और आलू) में बाइंडिंग के लिए केवल मैदा या कॉर्नफ्लोर डालने के बजाय आधा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या भुना हुआ बेसन मिला दें. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और कोफ्तों को तेल में फटने से पूरी तरह बचाता है.

कोफ्ता बनाने के लिए:

पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

उबले आलू – 2 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए)

कॉर्नफ्लोर या मैदा – 2 बड़े चम्मच

ब्रेड क्रम्ब्स (सीक्रेट सामग्री) – 1 बड़ा चम्मच

काजू और किशमिश – 8-10 (बारीक कटे हुए, स्टफिंग के लिए)

हरी मिर्च और हरा धनिया – बारीक कटे हुए

Advertisement

नमक और काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

मखमली ग्रेवी के लिए:

टमाटर – 3 बड़े (रफली कटे हुए)

प्याज – 2 बड़े (रफली कटे हुए)

काजू – 10-12 (पानी में भीगे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

हरी इलायची – 2, दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा, तेजपत्ता – 1

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

हल्दी और धनिया पाउडर – आधा-आधा छोटा चम्मच

गरम मसाला और कसूरी मेथी – आधा-आधा छोटा चम्मच

फ्रेश क्रीम या घर की मलाई – 3 बड़े चम्मच

बटर और तेल – 1-1 बड़ा चम्मच

नमक और चीनी – स्वादानुसार

बनाने की विधि 
स्टेप 1: सुपर सॉफ्ट और परफेक्ट कोफ्ते बनाएं
एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले आलू, कॉर्नफ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे आटे की तरह गूंथ लें.

अब इस मिक्चर से छोटे-छोटे नींबू के आकार के गोले बनाएं. गोले के बीच में थोड़ी जगह बनाकर 1-2 टुकड़े कटे हुए काजू-किशमिश भरें और वापस गोल या अंडाकार शेप दे दें. ध्यान रहे कि कोफ्तों में कोई क्रैक न हो.

कढ़ाई में तेल तेज गर्म करें. फिर आंच को मध्यम कर दें. एक-एक करके कोफ्ते डालें और उन्हें सुनहरा होने तक तल लें. तलते समय तुरंत चम्मच न लगाएं, हल्का सिकने के बाद ही पलटें.

Advertisement

स्टेप 2: मखमली ग्रेवी का बेस तैयार करें
एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी डालें.

अब प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर और काजू डालकर मिक्स करें. आधा कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर ढक दें और टमाटर के एकदम सॉफ्ट होने तक 7-8 मिनट पकने दें.

जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो तेजपत्ता निकाल लें और मिक्चर को मिक्सी में पीसकर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को एक मखमली टेक्सचर देने के लिए छन्नी से छान लें.

स्टेप 3: ग्रेवी को दें फाइनल टच
अब उसी कढ़ाई में 1 चम्मच बटर और थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकंड भूनें. ध्यान रहे मसाले जलें नहीं.

तुरंत इसमें छानी हुई टमाटर-प्याज की प्यूरी डाल दें. मसाले को तब तक पकाएं जब तक वह पैन के किनारे न छोड़ने लगे.

अब इसमें आधा कप पानी, स्वादानुसार नमक और हल्की सी मिठास के लिए एक चौथाई छोटा चम्मच चीनी मिलाएं. ग्रेवी को 3-4 मिनट उबलने दें.

आखिर में फ्रेश क्रीम या मलाई, गरम मसाला और हाथों से क्रश की हुई कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement